logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

Agra Weather Update: लगी सुबह से बारिश की झड़ी, लुढ़क गया पारा; IMD का यलो अलर्ट जारी

आगरा में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। IMD ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।


  • August 06, 2026
  • 1 minute
  • 8 Views
Image

आगरा: बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह से पूरे आगरा में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश के बीच सफर करना पड़ा, जबकि दफ्तर जाने वाले लोग छाता, रेनकोट और कार का सहारा लेते नजर आए। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश या रुक-रुककर बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आगरा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

तापमान में आई गिरावट

लगातार बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में शहर में 25.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

शहर के इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

बुधवार और गुरुवार के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इनमें प्रमुख रूप से:

  • लोहामंडी
  • शाहगंज
  • संजय प्लेस
  • हरीपर्वत
  • आवास विकास कॉलोनी
  • जयपुर हाउस
  • देवरी रोड

हालांकि यमुना किनारा रोड पर बारिश बेहद कम रही, जबकि यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *