logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

ये आगरा है जनाब: पार्किंग और अतिक्रमण के जाल में फंसा शहर, जाम से जनता बेहाल

आगरा में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और मेट्रो निर्माण से यातायात प्रभावित।


  • October 01, 2026
  • 1 minute
  • 13 Views
Image

आगरा: शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, सड़क पर बसों के ठहराव और मेट्रो निर्माण कार्य के चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर कुछ मिनट की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट तक का समय लग रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

एमजी रोड से लेकर हाईवे और शहर के प्रमुख बाजारों तक कई जगह वाहन जाम में फंस रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग, ऑटो-ई-रिक्शा के ठहराव और निर्माण कार्य के कारण सड़क की उपलब्ध जगह कम हो रही है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाईवे पर बसों के ठहराव से बढ़ी परेशानी

आईएसबीटी क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के लिए सर्विस रोड बंद किए जाने से वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके अलावा हाईवे पर मथुरा की ओर से आने-जाने वाली बसों के सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने से भी यातायात प्रभावित हुआ।

आईएसबीटी स्टेशन के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद यातायात पुलिस को कुछ वाहनों को दूसरे मार्गों की ओर मोड़ना पड़ा। इसका असर ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला।

हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो निर्माण से ट्रैफिक प्रभावित

एमजी रोड पर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण हरीपर्वत चौराहे पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक लेन बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।

स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। बुधवार दोपहर हरीपर्वत चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

रावली क्षेत्र में भी मेट्रो निर्माण के कारण एमजी रोड पर यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा छीपीटोला में ई-रिक्शा, आईएसबीटी में बसों और अबुल उलाह दरगाह क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की बात सामने आई है।

बाजारों में ऑटो और ई-रिक्शा से परेशानी

लोहामंडी, शाहगंज, बोदला और फव्वारा जैसे क्षेत्रों में सड़क किनारे ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर वाहनों के अनियमित ठहराव के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है।

मदिया कटरा से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के बाहर वाहनों की पार्किंग भी यातायात में बाधा बन रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से गुजरने वाले वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ता है।

इन प्रमुख क्षेत्रों में जाम की समस्या

आगरा में कई प्रमुख स्थानों पर यातायात दबाव की समस्या सामने आ रही है। इनमें सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, खंदारी, भगवान टॉकीज, वॉटर वर्क्स, रामबाग, बोदला, लोहामंडी, शाहगंज, फव्वारा, हरीपर्वत, रावली, बिजलीघर और छीपीटोला शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में जाम के पीछे अलग-अलग कारण हैं। कहीं अवैध पार्किंग और अतिक्रमण समस्या बढ़ा रहे हैं तो कहीं मेट्रो निर्माण, बसों का ठहराव और ई-रिक्शा की अनियमित पार्किंग यातायात को प्रभावित कर रही है।

यातायात विभाग ने कही कार्रवाई की बात

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह के अनुसार, आईएसबीटी क्षेत्र में एक बस खराब होने के कारण भी यातायात प्रभावित हुआ था। अबुल उलाह दरगाह क्षेत्र में मेट्रो के पिलर निर्माण के लिए चार दिन का डायवर्जन किया गया है। मशीन से काम होने के कारण यहां भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

उन्होंने बताया कि शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम से पत्राचार किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है और जल्द ही संयुक्त टीम अभियान चलाएगी।

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रभावी पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्यों के दौरान बेहतर ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत है। इससे प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में मदद मिल सकती है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *