मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू आगरा मेट्रो: दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू बाल योगी बोले-300 दिन में सपा को मजबूत कर दूंगा:आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, भाजपा विधायक को कहे अपशब्द ये है खूनी हाईवे: हर तीसरे दिन एक मौत, फिर भी सो रहे अफसर; व्यापारी बोले- जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा आगरा में 27-29 दिसंबर 2026 को
Trending in Agra

आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी

Agra News: एमजी रोड पर 15 दिन से घरों में काला और बदबूदार पानी आ रहा है। सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिलने की आशंका, जलकल विभाग करेगा जांच।

आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी
आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी

आगरा। शहर के एमजी रोड पर राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच रहने वाले लोगों को पिछले 15 दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों में गंगाजल की जगह काला और दुर्गंधयुक्त पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान पेयजल और सीवर की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। दूषित पानी की आपूर्ति से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में इतनी तेज बदबू आ रही है कि उसका इस्तेमाल पीने और घरेलू कार्यों के लिए करना मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरी में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

मेट्रो निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका

क्षेत्रीय निवासियों के मुताबिक एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान कई बार सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या सामने आई है। लोगों को आशंका है कि सीवर का पानी पेयजल की पाइपलाइन में मिल रहा है, जिसके कारण घरों में काला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है।

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय निवासी प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। पानी से इतनी तेज दुर्गंध आती है कि उसका उपयोग पीने या घरेलू कामों के लिए करना संभव नहीं है। उन्होंने दूषित पानी की आपूर्ति को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसके सेवन से क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा है।

उन्होंने जलकल महाप्रबंधक से मांग की है कि पेयजल के नमूनों की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

पार्षद से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

क्षेत्रीय निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद को भी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ है। लगातार दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने मांग की कि जब तक क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोगों को सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि किसी तरह की बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके।

जांच के लिए टीम भेजेगा जलकल विभाग

मामले पर जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि जोनल स्टेशन से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित क्षेत्र में गंदा पानी पहुंचने के कारणों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीम भेजी जाएगी, जो समस्या का पता लगाएगी।

फिलहाल राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच रहने वाले लोग स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जलकल विभाग की जांच में गंदे पानी की असली वजह क्या सामने आती है और लोगों को इस समस्या से कब तक राहत मिलती है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp