Skip to main content
Agra Trends home
Agra Trends

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा में पालीवाल पार्क की चढ़ाई पर बेकाबू हुई मेरठ की बस, दीवार से टकराई; कई यात्री घायल

आगरा के पालीवाल पार्क की चढ़ाई पर मेरठ से आई एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लौट गई और पार्क की दीवार से टकरा गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में दो से तीन महिलाओं के घायल होने की शुरुआती सूचना है।


  • November 14, 2026
  • 1 minute
  • 21 Views
Image

 

आगरा। शहर में पालीवाल पार्क की चढ़ाई पर एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लौटने लगी। इस दौरान बस पार्क की दीवार से जा टकराई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस मेरठ से यात्रियों को लेकर आगरा आई थी।

बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पालीवाल पार्क की चढ़ाई पर पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पीछे की ओर लौटने लगी। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद बस पार्क की दीवार से टकरा गई।

हादसे में महिलाओं के घायल होने की सूचना हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो से तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है।

हालांकि, घायलों की स्थिति और उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। बड़ा हादसा टला बस के दीवार से टकराने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि बस आगे या पीछे अनियंत्रित होकर किसी अन्य वाहन या राहगीर से टकराती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *