Skip to main content
Agra Trends home
Agra Trends

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए:इन्होंने कुछ काम भी कराया या सिर्फ वादे किए

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आगरा के विधायकों के कामकाज पर चर्चा तेज। जानिए जनता अपने विधायक को दोबारा टिकट देने के पक्ष में है या नहीं।


  • November 14, 2026
  • 1 minute
  • 15 Views
Image

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आगरा जिले की विधानसभा सीटों पर भी यह सवाल उठने लगा है कि मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका मिलना चाहिए या नए चेहरों को मैदान में उतारना चाहिए।

विधायकों के कामकाज को लेकर जनता की राय अब अहम होती जा रही है। क्या आपके क्षेत्र के विधायक ने विकास कार्य कराए हैं? क्या सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है? क्या विधायक जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं या चुनाव के समय ही नजर आते हैं? इन सवालों के जवाब आगामी चुनाव में टिकट के समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर एक सर्वे करा रहा है। इस सर्वे में लोग मात्र 30 सेकेंड में तीन सवालों के जवाब देकर अपने क्षेत्र के विधायक के प्रदर्शन पर राय दे सकते हैं।

सर्वे के जरिए जनता यह बता सकती है कि उनके विधायक ने पांच साल में कितना काम किया, वे उनके कामकाज से संतुष्ट हैं या नहीं और क्या उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा टिकट मिलना चाहिए।

आयोजकों के अनुसार, सर्वे में दी गई लोगों की राय पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अब देखना होगा कि आगरा की जनता अपने मौजूदा विधायकों के कामकाज को कितने अंक देती है और किसे दोबारा मौका देने के पक्ष में है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *