Category
बीमार कर देगी ऐसी मिठाई: रसमलाई में दुर्गंध, मिल्क केक पर चिपकी दिखी मक्खी; खाद्य विभाग ने कराई नष्ट
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर गंदगी और खराब गुणवत्ता मिलने पर 25 किलो मिठाई नष्ट कराई। 14 खाद्य नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।
यातायात माह कल से: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर कटेगा चालान, पुलिसकर्मियों पर भी की जाएगी सख्ती
आगरा में एक नवंबर से यातायात माह शुरू होगा। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे जाएंगे। शहर में चेकिंग के साथ 5-ई के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उद्घाटन के चंद मिनट बाद ही परिवहन मेले में पसर गया सन्नाटा, रवाना हो गए अधिकारी
आगरा परिवहन मेले में उद्घाटन के कुछ मिनट बाद ही अधिकारी अपनी कुर्सियां छोड़कर चले गए। शिकायत लेकर पहुंचे लोग अधिकारियों को तलाशते रहे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में आत्महत्या करने की आशंका, पुलिस ने परिजन को दी सूचना
आगरा पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही आरती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्लभ संयोग: खरीदारी के लिए बेहद शुभ 1 नवंबर, मकान की रजिस्ट्री या फिर नए निवेश; होगा लाभ ही लाभ
1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर सोना-चांदी, वाहन, मकान और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है।
सांसों पर संकट: आगरा की हवा हुई जहरीली, सड़कों पर उतरे पानी के टैंकर; 39 में से 32 चौराहे प्रदूषित
आगरा के 39 में से 32 चौराहों पर हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण अभियान शुरू किया है। 18 टैंकरों से दिन में तीन बार पानी का छिड़काव और सात मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है।
यूपी न्यूज: राज्यपाल का निकला काफिला, तो थम गया आगरा; हाईवे पर दो घंटे जाम में फंसे लोग
आगरा में राज्यपाल के काफिले के दौरान करीब 20 मिनट ट्रैफिक रोके जाने से हाईवे पर जाम लग गया। आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहन फंसे रहे, वहीं सेंट पीटर्स रोड और एमजी रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
गजब हाल: पूछताछ पर सन्नाटा, रिटायरिंग रूम में ताला और ट्रैक पार करते यात्री; ये है आगरा का राजा मंडी स्टेशन
आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ खिड़की खाली, पेयजल स्थल के पास गंदगी और रिटायरिंग रूम बंद मिले। यात्रियों के खुलेआम रेलवे ट्रैक पार करने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
आगरा में 59 निजी विद्यालयों को बंद करने का आदेश:अमान्य स्कूल्स पर एक-एक लाख जुर्माना, बीएसए ने कार्रवाई की
आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग ने छह विकास खंडों के 59 अमान्य स्कूलों को बंद कराने के आदेश दिए हैं। प्रत्येक स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कड़ाही के दूध का स्वाद बढ़ाने को कैमिकल का इस्तेमाल, बोरेक्स मिलाकर आगरा में सेहत से खिलवाड़
आगरा के छीपीटोला स्थित पुष्पक मिष्ठान भंडार से FSDA ने 16.5 किलो बोरेक्स पाउडर जब्त किया। जांच में सफाई संबंधी कमियां मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।