logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

बीमार कर देगी ऐसी मिठाई: रसमलाई में दुर्गंध, मिल्क केक पर चिपकी दिखी मक्खी; खाद्य विभाग ने कराई नष्ट

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर गंदगी और खराब गुणवत्ता मिलने पर 25 किलो मिठाई नष्ट कराई। 14 खाद्य नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।


  • November 01, 2026
  • 1 minute
  • 7 Views
Image

आगरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: गंदगी मिलने पर 25 किलो मिठाई नष्ट, 14 नमूने जांच के लिए भेजे

आगरा। त्योहारों के मौसम में मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और खराब गुणवत्ता मिलने पर कुल 25 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। इसमें 20 किलो मिल्क केक और पांच किलो रसमलाई शामिल है। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग की जांच में रुनकता स्थित एआईएन स्वीट्स एंड डेयरी में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। यहां रसमलाई से दुर्गंध आ रही थी। आशंका जताई गई कि दुर्गंध को छिपाने के लिए उसमें एसेंस मिलाकर बेचा जा रहा था। टीम ने मौके पर पांच किलो रसमलाई नष्ट करा दी। प्रतिष्ठान से रसमलाई और खोआ-बेसन के लड्डू के नमूने भी लिए गए।

मिल्क केक पर चिपकी मिलीं मरी हुई मक्खियां

मधुनगर स्थित गोस्वामी मिष्ठान भंडार में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। निरीक्षण के दौरान दुकान पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। मिल्क केक को बिना ढके रखा गया था, जिस पर कई मक्खियां चिपकी हुई थीं। इनमें कुछ मरी हुई मक्खियां भी मिलीं। गंदगी और खाद्य पदार्थों की खराब स्थिति को देखते हुए टीम ने मौके पर 20 किलो मिल्क केक नष्ट करा दिया। यहां से छेना के दो और मिल्क केक का एक नमूना लिया गया।

इन प्रतिष्ठानों से भी लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। मुस्तफा क्वार्टर स्थित चौधरी डेयरी से मिश्रित दूध और पुलिस चौकी पंजाब स्वीट्स हाउस से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया।

इसके अलावा आगरा रोड पर बस स्टैंड के पास पचौरी मिष्ठान भंडार से पेड़ा, अन्नपूर्णा स्वीट से मिल्क केक, शाहगंज क्षेत्र में आशीष खंडेलवाल के प्रतिष्ठान से घी और भगवान टॉकीज चौराहे स्थित एक प्रतिष्ठान से मीठी बूंदी व बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। नगला पदी स्थित हरिशंकर मिष्ठान भंडार से इमरती का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के मानक फेल पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की यहां करें शिकायत

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बाजार में मिलावटी, नकली या घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है तो वह खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *