मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू आगरा मेट्रो: दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू बाल योगी बोले-300 दिन में सपा को मजबूत कर दूंगा:आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, भाजपा विधायक को कहे अपशब्द ये है खूनी हाईवे: हर तीसरे दिन एक मौत, फिर भी सो रहे अफसर; व्यापारी बोले- जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा आगरा में 27-29 दिसंबर 2026 को
Trending in Agra

मिस इंटरनेशनल और मिस इंडिया ने निहारा ताजमहल, बताया भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक

मिस इंटरनेशनल 2025 कैटेलिना ड्यूक एब्र्यू और मिस इंटरनेशनल इंडिया रूश सिंधु ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। दोनों ने इसकी खूबसूरती, वास्तुकला और पच्चीकारी की प्रशंसा करते हुए इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रेम का वैश्विक प्रतीक बताया।

मिस इंटरनेशनल और मिस इंडिया ने निहारा ताजमहल, बताया भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक
मिस इंटरनेशनल और मिस इंडिया ने निहारा ताजमहल, बताया भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक

आगरा। बारिश के बाद निखरे ताजमहल की खूबसूरती बुधवार शाम उस समय और बढ़ गई, जब मिस इंटरनेशनल-2025 कैटेलिना ड्यूक एब्र्यू और मिस इंटरनेशनल इंडिया रूश सिंधु ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। सूर्यास्त से पहले आसमान में छाई हल्की लालिमा, उमड़ते बादल, फुहारों के बीच यमुना की ओर से आती ठंडी हवा और ताजमहल का सफेद संगमरमर—इस रूमानी माहौल ने दोनों अंतरराष्ट्रीय सुंदरियों को खासा प्रभावित किया।

कैटेलिना ड्यूक एब्र्यू और रूश सिंधु बुधवार शाम करीब 5:20 बजे ताजमहल पहुंचीं। इंडो-वेस्टर्न परिधानों में सजी दोनों मॉडल जैसे ही स्मारक परिसर में दाखिल हुईं, ताजमहल की भव्यता को देखकर अभिभूत नजर आईं। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक में समय बिताया और इसकी वास्तुकला, स्थापत्य कला तथा संगमरमर पर की गई पच्चीकारी को करीब से देखा।

ताजमहल की खूबसूरती के साथ बारिश के बाद यमुना का मनमोहक दृश्य भी दोनों को खूब भाया। स्मारक की वास्तुकला और प्राकृतिक वातावरण को देखकर उन्होंने 'वाह ताज' कहा। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटक भी अंतरराष्ट्रीय मॉडलों को देखने के लिए उत्साहित नजर आए।

वास्तुकला ने किया प्रभावित

मिस इंटरनेशनल-2025 की विजेता और कोलंबिया की कैटेलिना ड्यूक एब्र्यू ने ताजमहल की वास्तुकला की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसकी खूबसूरती और स्थापत्य कला बेहद आकर्षक है। दुनिया में इस तरह का दूसरा कोई स्मारक नजर नहीं आता।

वहीं, मिस इंटरनेशनल इंडिया रूश सिंधु ने ताजमहल को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रेम की वैश्विक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि ताजमहल न केवल भारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, बल्कि दुनियाभर में देश की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देता है।

यादें साथ लेकर लौटीं

मिस यूनिवर्स इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद ने कहा कि ताजमहल दशकों से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियों का यहां पहुंचना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप ने कहा कि मिस इंटरनेशनल और मिस इंटरनेशनल इंडिया ताजमहल की खूबसूरती और ऐतिहासिक विरासत की यादें अपने साथ लेकर रवाना हुईं। दोनों के आगरा दौरे ने ताजमहल की खूबसूरती को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में ला दिया।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp