Skip to main content
Agra Trends home
Agra Trends

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू

Agra News: आगरा छावनी परिषद कार्यालय में रक्षा संपदा संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह शुरू हुआ। 16 दिसंबर तक स्वच्छता, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम होंगे।


  • November 17, 2026
  • 1 minute
  • 7 Views
Image

आगरा। रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा संपदा संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगरा छावनी परिषद कार्यालय में सोमवार को शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया गया। एक महीने तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन 16 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान छावनी क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समारोह का शुभारंभ करते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी दीपक मोहन ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह जनसेवा, पारदर्शिता, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का भी समय है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समारोह के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और छावनी क्षेत्र के विकास में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

1926 में हुई थी रक्षा संपदा संगठन की स्थापना

रक्षा संपदा संगठन की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी। वर्ष 2026 में संगठन ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आगरा वृत्त के रक्षा संपदा अधिकारी यशपाल सिंह ने संगठन के इतिहास, विकास यात्रा और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने संगठन की भूमिका और रक्षा संपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

एक महीने तक चलेंगे स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान

शताब्दी समारोह के अंतर्गत छावनी क्षेत्र में पूरे एक महीने तक कई विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और जनशिकायत निवारण शिविर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा संगठन के सौ साल के इतिहास और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संगठन की ऐतिहासिक यात्रा और उसके कार्यों से परिचित कराया जाएगा।

छावनी परिषद ने क्षेत्र के नागरिकों से शताब्दी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। परिषद का उद्देश्य इन आयोजनों के जरिए जनभागीदारी बढ़ाने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करना है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *