logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

Agra News: जनकपुरी के डायवर्जन से थमी शहर की रफ्तार, सिकंदरा से आवास विकास तक लंबा जाम

जनकपुरी आयोजन के लिए किए गए डायवर्जन से आगरा में सिकंदरा, कारगिल और आवास विकास क्षेत्र में चार घंटे तक लंबा जाम लगा। स्थानीय रास्तों पर भी यातायात प्रभावित रहा।


  • October 08, 2026
  • 1 minute
  • 9 Views
Image

आगरा। भावना एस्टेट में चल रहे जनकपुरी आयोजन के चलते किए गए हाईवे डायवर्जन ने बुधवार शाम शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। सिकंदरा, कारगिल और आवास विकास क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम करीब सात बजे से रात 11 बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे। स्थानीय मार्गों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई।

जनकपुरी आयोजन को देखते हुए हाईवे पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने के बाद सिकंदरा चौराहे से वाहनों को कारगिल चौराहे की ओर भेजा गया। इससे कारगिल और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया।

सिकंदरा से आवास विकास तक वाहनों की कतार

सिकंदरा से डायवर्ट किए गए वाहन कारगिल होते हुए आवास विकास और गुरुद्वारा की ओर जाने लगे। इन रास्तों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और देखते ही देखते लंबी कतार लग गई।

जाम का असर स्थानीय लोगों पर भी पड़ा। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलने की कोशिश करते नजर आए।

बैरिकेडिंग को लेकर पुलिस से हुई तकरार

जनकपुरी की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। आयोजन स्थल की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आयोजन के दौरान उन्हें भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है और कई मामलों में स्थानीय होने की बात बताने के बावजूद रास्ता नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों के साथ निजी लोग भी वाहनों को रोक रहे थे।

इसी बात को लेकर बुधवार शाम कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार की स्थिति बनी। लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और स्थानीय मार्गों पर बेहतर इंतजाम की मांग की।

चार घंटे तक परेशान रहे वाहन चालक

बुधवार शाम करीब सात बजे से रात 11 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। जनकपुरी आयोजन के लिए किए गए डायवर्जन के कारण मुख्य मार्गों से लेकर स्थानीय सड़कों तक वाहनों का दबाव बना रहा।

जनकपुरी में कार्यक्रमों के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था और डायवर्जन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आयोजन के साथ-साथ स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी न हो।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *