मुख्य सामग्री पर जाएं
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी आगरा में बुलडोजर एक्शन: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार में दूसरे दिन टूटीं दुकानें ताजमहल में CISF जवानों पर पर्यटकों से मारपीट का आरोप, बच्चे को लेकर विवाद आगरा की कीठम पक्षी विहार के चारों ओर बनेगा 1 KM इको सेंसिटिव जोन ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत, संगमरमरी खूबसूरती निहारती रहीं अभिनेत्री; पर्यटकों में सेल्फी लेने की मची होड़ देव दीपावली 2026 वाराणसी: 24 नवंबर को काशी में दीपोत्सव, गंगा घाटों पर होगा भव्य आयोजन वायरल हुआ ‘देसी बैटमैन’, सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन ने मचाया धमाल धीरेंद्र शास्त्री ने बांके बिहारी दर्शन के बाद दिया धर्म विरोधियों को जवाब आगरा पोइया घाट पैंटून पुल पर फिसलने का खतरा, लोहे की चादरों में खामियां
Trending in Agra

आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी

शिल्पग्राम के समीप 198.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का सिविल वर्क 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। अगले वर्ष पर्यटकों के लिए खुलेगा संग्रहालय, सात गैलरियों में जानेंगे शिवाजी महाराज की वीरता और आगरा से पलायन की कहानी।

आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी
आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी

आगरा। आगरा में शिल्पग्राम के समीप बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। संग्रहालय के भवन में सिविल वर्क को 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद आंतरिक सज्जा, गैलरियों के निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। संग्रहालय अगले वर्ष पर्यटकों के लिए खोले जाने की तैयारी है।

करीब 198.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस संग्रहालय को भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत और वीरता के प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, रणनीति और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

15 दिसंबर तक पूरा होगा सिविल वर्क

शिल्पग्राम के समीप निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के भवन में सिविल वर्क अंतिम चरण में है। भवन के अंदर आंतरिक सज्जा और बिजली फिटिंग समेत विभिन्न कार्य शुरू कर दिए गए हैं। परियोजना का सिविल वर्क 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने संग्रहालय को नवंबर के अंत तक पर्यटकों के लिए शुरू करने की बात कही थी, लेकिन निर्माण कार्य और अन्य तैयारियों के चलते अब इसके अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है।

संग्रहालय में बनेंगी सात आकर्षक गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में कुल सात गैलरियां विकसित की जाएंगी। इन गैलरियों में शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, युद्ध रणनीति, ऐतिहासिक उपलब्धियों और भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

गैलरियों को तैयार करने में करीब एक वर्ष का समय लगने की संभावना है। इसके लिए भवन के भीतर आवश्यक संरचनात्मक और तकनीकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गैलरियों के अनुरूप बिजली फिटिंग, आंतरिक सज्जा और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

औरंगजेब की कैद से शिवाजी महाराज के निकलने की कहानी होगी खास

संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज की आगरा में औरंगजेब की कैद से निकलने की साहसिक कहानी होगी। इस ऐतिहासिक घटना को एक विशेष गैलरी के माध्यम से प्रदर्शित करने की योजना है, जिससे पर्यटक उनके साहस, सूझबूझ और रणनीतिक क्षमता को करीब से समझ सकेंगे।

संग्रहालय में शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों के साथ प्रदेश और देश की सांस्कृतिक विरासत को भी स्थान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को भारत के इतिहास, वीरता और स्वाभिमान से परिचित कराना है।

युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा स्थल

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह के अनुसार, संग्रहालय में सिविल वर्क अंतिम चरण में चल रहा है और आंतरिक सज्जा का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। संग्रहालय में बनने वाली सात गैलरियों और अन्य आकर्षणों को ध्यान में रखते हुए बिजली फिटिंग सहित आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के शुरू होने से आगरा के पर्यटन आकर्षणों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। ताजमहल, आगरा किला और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के साथ यह संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण बन सकता है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp