मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू आगरा मेट्रो: दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू बाल योगी बोले-300 दिन में सपा को मजबूत कर दूंगा:आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, भाजपा विधायक को कहे अपशब्द ये है खूनी हाईवे: हर तीसरे दिन एक मौत, फिर भी सो रहे अफसर; व्यापारी बोले- जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा आगरा में 27-29 दिसंबर 2026 को
Trending in Agra

आगरा: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस; पुलिस से नोकझोंक

सीईसी ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन मामले में कांग्रेस के छह नेताओं को जमानत मिली और जेल से रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

आगरा:  मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस; पुलिस से नोकझोंक
आगरा: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस; पुलिस से नोकझोंक

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन करने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेस नेताओं को अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नेताओं का स्वागत किया।

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी का है। 28 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास के बाहर पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईसी के घर के गेट पर काले पेंट से अमर्यादित शब्द लिखे। प्रदर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस की ओर से अनिल यादव, मुकेश धनगर, राजेश, मनोज गौड़, करण सिंह निषाद, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजा गौतम को नामजद किया गया था। इसके अलावा करीब 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी में हत्या के प्रयास, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने समेत कई धाराएं लगाई गई थीं।

मामले में छह आरोपियों ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सीजेएम शारिब अली ने सुनवाई के दौरान पाया कि आरोपित धाराओं में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। कोर्ट ने विवेचक को धारा 109 (2) लगाए जाने के आधार और संबंधित साक्ष्यों के संबंध में विवेचना पूरी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

शनिवार को विवेचक पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसके बाद कोर्ट ने धारा 109 (2), हत्या के प्रयास और धारा 121 (2), सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने संबंधी धाराओं को हटा दिया। इसके बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए।

इन छह आरोपियों को मिली जमानत

जमानत पाने वालों में कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव, मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, मनोज गौड़, राजेश कुमार, राजा गौतम और पंकज चौधरी शामिल हैं। जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp