मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
जूता, पेठा और अब आगरा की पायल: ओडीओपी में शामिल करने की हुई तैयारी, जानें कितना बड़ा है इसका कारोबार यूपी चुनाव 2027: आगरा में बैठक, 21 जिलों की तैयारियों की समीक्षा देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे विवाह, नवंबर-दिसंबर में 14 शुभ मुहूर्त आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल आगरा: एमजी रोड पर भीषण जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 20 मिनट एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू
Trending in Agra

जनकपुरी महोत्सव 2026: सिया को ब्याहने 7 अक्तूबर को पहुंचेंगे प्रभु श्रीराम, जानें कब निकलेगा जानकी का डोला

7 अक्तूबर को श्रीराम बरात पहुंचेगी जनकपुरी, जानें महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम।

जनकपुरी महोत्सव 2026: सिया को ब्याहने 7 अक्तूबर को पहुंचेंगे प्रभु श्रीराम, जानें कब निकलेगा जानकी का डोला
जनकपुरी महोत्सव 2026: सिया को ब्याहने 7 अक्तूबर को पहुंचेंगे प्रभु श्रीराम, जानें कब निकलेगा जानकी का डोला

आगरा। जनकपुरी में इन दिनों उत्सव का माहौल है। भावना एस्टेट को मिथिला नगरी के रूप में सजाया गया है और अब श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आगमन का इंतजार है। 7 अक्तूबर को प्रभु श्रीराम सिया को ब्याहने जनकपुरी पहुंचेंगे। इस बार जनकपुरी महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

महोत्सव की शुरुआत 3 अक्तूबर से होगी। इसके बाद 5 अक्तूबर को मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्म, 6 अक्तूबर को माता जानकी का डोला और 7 अक्तूबर को श्रीराम बरात की भव्य अगवानी होगी।

3 अक्तूबर को निकलेगी आमंत्रण यात्रा

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 3 अक्तूबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

मुख्य संयोजक मनोज बंसल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि 5 अक्तूबर को राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल के आवास पर मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्म आयोजित होगी। इस दौरान लोक गायिका तृप्ति शाक्या अपनी प्रस्तुति देंगी।

6 अक्तूबर को निकलेगा माता जानकी का डोला

मुख्य संरक्षक संतोष कटारा के अनुसार, 6 अक्तूबर को गणपति किंग्स काउंटी से माता जानकी का डोला गौरा पूजन के लिए निकलेगा। स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में गौरा पूजन होगा। यहां श्रद्धालु माता जानकी के स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि इस बार माता जानकी के डोले में शामिल महिलाएं बनारसी साड़ी पहनेंगी। वहीं आरती संयोजिका शीतल अग्रवाल के अनुसार मेहंदी कार्यक्रम में भी महिला समिति की सदस्य एक समान ड्रेस कोड में नजर आएंगी।

मुख्य संरक्षक आरती शर्मा और मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

7 अक्तूबर को पहुंचेगी श्रीराम बरात

7 अक्तूबर को सुबह छह बजे गणपति किंग्स काउंटी में श्रीराम बरात का भव्य स्वागत किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा।

जनक मंच से श्रद्धालुओं को श्रीराम और अन्य स्वरूपों के दर्शन होंगे। कार्यक्रम में नासिक का लाइव बैंड गणेश वंदना प्रस्तुत करेगा, जबकि इंडिया गॉट टैलेंट की टीम हनुमान स्तुति की प्रस्तुति देगी।

8 और 9 अक्तूबर को होंगे विशेष कार्यक्रम

8 अक्तूबर को राम रघु आनंदा के सामने पारंपरिक बड़हार की दावत आयोजित होगी। शाम को गायक कुमार विशु श्रीराम भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।

9 अक्तूबर को स्वरूप दर्शन होंगे और रात में विभिन्न स्वरूपों की विदाई की जाएगी।

10 अक्तूबर को जनक मंच पर दिखेगा रामायण का संगीतमय मंचन

महोत्सव के मुख्य मार्गदर्शक अजय गर्ग ने बताया कि पूरे जनकपुरी क्षेत्र में उड़ते हुए हनुमान और वानर सेना के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

10 अक्तूबर को सम्मान समारोह के बाद जनक मंच पर रामायण की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इसमें गौरव खन्ना श्रीराम, बिंदु दारा सिंह हनुमान, आर्य बब्बर रावण और प्राची कामले सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं तुषार कालिया शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति देंगे।

श्रद्धालुओं के लिए ई-वाहनों की सुविधा

जनकपुरी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के पास और राम रघु आनंदा के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि पार्किंग स्थलों से जनकपुरी के मुख्य द्वार तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

वहीं वीआईपी यातायात के लिए कैंसर केयर सेंटर से भावना एस्टेट गेट नंबर-2 की ओर जाने वाला मार्ग निर्धारित किया गया है।

जनकपुरी महोत्सव 2026 में धार्मिक आस्था के साथ संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का भी संगम देखने को मिलेगा। 3 से 10 अक्तूबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शहरवासियों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp