logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

चौराहा या पार्किंग: भगवान टॉकीज पर ऑटो-बसों का कब्जा, सुल्तानगंज पुलिया पर भी थमी ट्रैफिक की रफ्तार

भगवान टॉकीज चौराहे पर बेतरतीब पार्किंग और बसों के ठहराव से जाम की समस्या बढ़ी।


  • October 03, 2026
  • 1 minute
  • 9 Views
Image

आगरा। भगवान टॉकीज चौराहे पर यातायात व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। चौराहे और आसपास की सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य वाहनों के बेतरतीब ठहराव से जाम की स्थिति बन रही है। हालात ऐसे हैं कि चौराहा कम और पार्किंग स्थल ज्यादा नजर आने लगा है।

सर्विस रोड पर मेट्रो कार्य के चलते पहले से यातायात प्रभावित है। वहीं थाना न्यू आगरा के बाहर सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से भी लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर रोडवेज और अनुबंधित बसों के ठहराव से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती दिखाई दी।

सर्विस रोड पर वाहनों की पार्किंग से लगा जाम

दोपहर करीब 12:30 बजे कौशलपुर कट से भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर कई वाहन खड़े दिखाई दिए। वाहनों की पार्किंग के कारण रास्ते में जाम की स्थिति बनी हुई थी। हाईवे पर भी एक रोडवेज बस रुकी हुई थी।

अवैध स्टैंड के आसपास लोगों की भीड़ के कारण वाहनों की कतार लग गई। फ्लाईओवर के नीचे बने पार्किंग क्षेत्र में ऑटो, हरियाणा रोडवेज की बस और अन्य वाहन खड़े नजर आए। सड़क किनारे ठेले भी लगे हुए थे, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

दयालबाग से एमजी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी, लेकिन वाहनों के ठहराव और जाम को नियंत्रित करने की कार्रवाई स्पष्ट रूप से नजर नहीं आई।

फ्लाईओवर पर आधा दर्जन बसें रुकीं

दोपहर करीब 1 बजे अबुल उलाह कट के पास सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले स्थान पर करीब आधा दर्जन बसें रुकी हुई थीं। इनके कारण हाईवे पर गुजरने वाले अन्य वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही थी।

फुट ओवरब्रिज के नीचे पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए कैनोपी लगाई गई थी, लेकिन उस समय वहां पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। आसपास एक होमगार्ड दिखाई दिया। सड़क किनारे ठेले और खाने-पीने की दुकानों के आसपास भी लोगों की भीड़ लगी थी।

एक लेन बंद, वाहनों की कतार बढ़ी

दोपहर करीब 1:30 बजे सुल्तानगंज पुलिया पर पुलिस ने बैरियर लगाकर एक लेन बंद कर दी। इसके चलते भगवान टॉकीज और मुगल रोड की ओर से आने वाले वाहनों को गांधी नगर की तरफ जाने में परेशानी हुई।

पुलिस की कैनोपी मौके पर दिखाई दी, लेकिन उसके सामने ही ऑटो और निजी बसें खड़ी रहीं। वाहनों के ठहराव के चलते हाईवे पर लंबी लाइन लगती रही।

जाम के बीच ऑटो को नहीं, बिना हेलमेट चालक को रोका

भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर खड़े दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बिना हेलमेट गुजरता नजर आया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर समझाया और बाद में जाने दिया।

स्थानीय यातायात व्यवस्था के दौरान नो-पार्किंग और सड़क पर वाहनों के अनधिकृत ठहराव की स्थिति भी बनी रही। ऐसे में सवाल उठता है कि जाम का कारण बन रहे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कब होगी।

व्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियंत्रण की जरूरत

भगवान टॉकीज चौराहा आगरा के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है। यहां मेट्रो कार्य, ऑटो-ई-रिक्शा का ठहराव, बसों की पार्किंग और सड़क किनारे ठेलों के कारण यातायात पर दबाव बढ़ रहा है।

सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भी बसों के रुकने और वाहनों के जमावड़े से हाईवे की गति प्रभावित होती दिखाई देती है। ऐसे में व्यवस्थित पार्किंग, निर्धारित बस और ऑटो स्टैंड तथा प्रभावी यातायात निगरानी की जरूरत है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सके।

आप भी दे सकते हैं जानकारी

यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सामने लाने के लिए ‘ऑपरेशन ट्रैफिक’ के तहत शहर के प्रमुख चौराहों की पड़ताल की जा रही है। पाठक भी अपने क्षेत्र की यातायात समस्या की जानकारी संबंधित रिपोर्टर के व्हाट्सऐप नंबर 7906877703 पर भेज सकते हैं।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *