मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल आगरा: एमजी रोड पर भीषण जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 20 मिनट एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू आगरा मेट्रो: दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू बाल योगी बोले-300 दिन में सपा को मजबूत कर दूंगा:आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, भाजपा विधायक को कहे अपशब्द
Trending in Agra

आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल

ताजमहल के पूर्वी गेट पर बैग स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब है। CISF जवान मैन्युअल जांच कर रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल
आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल

आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्मारक के पूर्वी गेट पर पर्यटकों के बैग की जांच करने वाली स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। मशीन ठीक नहीं होने के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मैन्युअल तरीके से पर्यटकों के सामान की जांच कर रहे हैं। ऐसे में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पूर्वी गेट पर लगी बैग स्कैनिंग मशीन का इस्तेमाल पर्यटकों के सामान की जांच के लिए किया जाता था। इस मशीन की मदद से बैग के अंदर रखी छोटी से छोटी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सकती है। लेकिन लंबे समय से मशीन खराब होने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया है। मजबूरी में सुरक्षा जवानों को प्रत्येक पर्यटक के बैग की मैन्युअल जांच करनी पड़ रही है।

हैरानी की बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था की यह स्थिति तब है, जब 14 नवंबर को पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) अमरेंद्र कुमार सेंगर ने ताजमहल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एएसआई के अधिकारियों और सीआईएसएफ कमांडेंट के साथ स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बावजूद स्कैनिंग मशीन की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

सीआईएसएफ कमांडेंट ऋषि कौशिक ने बताया कि बैग स्कैनिंग मशीन खराब है। इसे ठीक कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही मशीन को दुरुस्त करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मशीन खराब होने के बावजूद सुरक्षा जवान पूरी मुस्तैदी के साथ पर्यटकों के सामान की जांच कर रहे हैं।

ताजमहल में पर्यटक का पर्स गुम, CISF ने एक घंटे में खोजा

ताजमहल में सुरक्षा जांच से जुड़ी समस्या के बीच सीआईएसएफ जवानों की तत्परता का एक अच्छा उदाहरण भी सामने आया। गोवा के सत्तारी निवासी पर्यटक शेख समीर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ताजमहल परिसर में घूम रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल टैंक के पास उनका पर्स गुम हो गया।

पर्स गायब होने की जानकारी मिलते ही पर्यटक ने ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान को सूचना दी। जवानों ने तत्काल तलाश शुरू की और करीब एक घंटे के भीतर दोपहर 1:25 बजे पर्स बरामद कर लिया।

पर्स में 11,570 रुपये नकद, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और डेबिट-क्रेडिट कार्ड सुरक्षित मिले। जरूरी सत्यापन के बाद सीआईएसएफ ने पर्स पर्यटक को सौंप दिया।

इस घटना में सीआईएसएफ जवानों की तत्परता की सराहना की जा रही है, वहीं बैग स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब होने का मामला ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp