logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर 22 वोट पड़े

फतेहपुर सीकरी में MLC चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे तक खंड स्नातक सीट पर 599 में से 80 और खंड शिक्षक सीट पर 319 में से 22 वोट पड़े। मतदान केंद्रों पर सुबह मतदाताओं की संख्या कम रही।


  • October 23, 2026
  • 1 minute
  • 6 Views
Image

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक सीट के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। आगरा के फतेहपुर सीकरी में सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी नजर आई। सुबह 10 बजे तक दोनों सीटों पर अपेक्षाकृत कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर सीकरी के खंड स्नातक मतदान केंद्र पर कुल 599 मतदाताओं में से सुबह 10 बजे तक 80 वोट डाले गए। वहीं, खंड शिक्षक सीट पर कुल 319 मतदाताओं में से केवल 22 मतदाताओं ने मतदान किया।

राजनीतिक दलों के बस्तों पर भी कम दिखे मतदाता

मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के बस्तों पर भी मतदाताओं की आवाजाही कम दिखाई दी। हालांकि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने बस्तों पर मौजूद रहकर मतदाताओं का इंतजार करते नजर आए।

सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, खंड स्नातक सीट पर करीब 13.36 प्रतिशत और खंड शिक्षक सीट पर लगभग 6.90 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी की नजरें दिनभर में मतदान की रफ्तार और कुल मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *