logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

एमएलसी चुनाव 2026: आज से शुरू नामांकन, निर्वाचन आयोग ने बदली व्यवस्था; आगरा समेत 12 जिले शामिल

आगरा में एमएलसी चुनाव 2026 के लिए नामांकन शुरू, शिक्षक और स्नातक खंड में 12 जिले शामिल।


  • September 29, 2026
  • 1 minute
  • 13 Views
Image

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा शिक्षक और स्नातक खंड निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। नामांकन मंडलायुक्त कोर्ट में कराया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार नामांकन व्यवस्था में बदलाव करते हुए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब शिक्षक और स्नातक खंड के प्रत्याशियों का नामांकन एक ही कक्ष में होगा।

नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। चुनाव को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय में सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

पहली बार एक ही कक्ष में नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इस बार नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित नहीं किए गए हैं। इससे पहले अपर आयुक्त और मंडलायुक्त कोर्ट में अलग-अलग नामांकन की व्यवस्था होती थी। आयोग के नए निर्देश के तहत अब एक ही कक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नामांकन स्थल पर मंडलायुक्त कार्यालय के गेट से लेकर कोर्ट तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नामांकन कक्ष में केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश की अनुमति होगी। बिना अनुमति किसी अन्य व्यक्ति को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

12 जिलों में होंगे चुनाव

आगरा शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव क्षेत्र में कुल 12 जिले शामिल हैं। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद शामिल हैं।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप के अनुसार, शिक्षक खंड में करीब 51 हजार, जबकि स्नातक खंड में करीब 1.80 लाख मतदाता हैं। संबंधित सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

आचार संहिता का पालन करने के निर्देश

चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

एमएलसी चुनाव के चलते मंडलायुक्त कार्यालय में आम लोगों की आवाजाही को लेकर भी अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि जरूरी कार्य होने पर दोपहर 3 बजे के बाद ही मंडलायुक्त कार्यालय आएं, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था प्रभावित न हो।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *