फतेहाबाद में सपा का प्रदर्शन, पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध; राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
आगरा। फतेहाबाद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सपा कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय के पास एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार और चुनाव आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान प्रभारी देवेंद्र यादव, महेश सिसोदिया, राजेश शर्मा, बच्चू सिंह निषाद, रूपाली दीक्षित, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, ऋषि वाल्मीकि, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर, महताब गुर्जर, हरदीप यादव, सुनील नीलम, नीरज चक, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र लवानिया, बच्चू गुर्जर, जाकिर खान, प्रेम किशोर यादव, बाबू खान, प्रदीप निषाद, प्रमोद, आर्यन गुप्ता, नवाब निषाद, अनुज यादव, अविनाश और साहिल खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर उन्होंने अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाया।