logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ तस्वीर की शेयर, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा तेज

आगरा के हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं। अकाउंट हैक और AI तस्वीरों के दावे पर पुलिस ने साइबर सेल से जांच शुरू की।


  • October 06, 2026
  • 1 minute
  • 12 Views
Image

आगरा। कमला नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। तस्वीरें वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और तस्वीरों की सत्यता को लेकर सवाल उठाए।

मनोज अग्रवाल की फेसबुक प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। सोमवार को इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि हिस्ट्रीशीटर ने नेताओं के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसको लेकर एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किए गए।

मामला चर्चा में आने के बाद मनोज अग्रवाल की ओर से फेसबुक पर स्पष्टीकरण और माफी की पोस्ट की गई। उसने दावा किया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसके अनुसार, अकाउंट पर एआई से बनाई गई नकली तस्वीरें पोस्ट की गई थीं।

पोस्ट हटाकर मांगी माफी

मनोज अग्रवाल ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि जानकारी मिलने के बाद उसने अपने फेसबुक अकाउंट का एक्सेस दोबारा प्राप्त कर लिया। इसके बाद वायरल तस्वीरों और संबंधित पोस्ट को हटा दिया गया। उसने इस मामले को लेकर लोगों से माफी भी मांगी।

पुलिस ने साइबर सेल से शुरू कराई जांच

मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद कमला नगर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें और पोस्ट किस तरह अपलोड किए गए।

पुलिस के अनुसार, मनोज अग्रवाल के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। फिलहाल वायरल तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े पूरे मामले की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *