मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 22 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा पोइया घाट पैंटून पुल पर फिसलने का खतरा, लोहे की चादरों में खामियां आगरा में हाईवे से एमजी रोड तक जाम, पुलिस के सामने बिगड़े हालात यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस आगरा में 6 साल बाद फिर शुरू होगी पर्यटन बंधु की बैठक, कारोबारियों को राहत आगरा फ्रेंड्स कॉलोनी में रास्ता बंद करने पर रोक, 3 दिन का अल्टीमेटम जूता, पेठा और अब आगरा की पायल: ओडीओपी में शामिल करने की हुई तैयारी, जानें कितना बड़ा है इसका कारोबार यूपी चुनाव 2027: आगरा में बैठक, 21 जिलों की तैयारियों की समीक्षा देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे विवाह, नवंबर-दिसंबर में 14 शुभ मुहूर्त आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल आगरा: एमजी रोड पर भीषण जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 20 मिनट
Trending in Agra

आगरा दीवानी में प्रवेश के बदले नियम, अब बिना अनुमति नहीं घुसेंगे वाहन; अपंजीकृत अधिवक्ता भी रडार पर

आगरा दीवानी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निजी वाहनों का प्रवेश निर्धारित पार्किंग तक सीमित किया जाएगा। साथ ही अपंजीकृत लोगों के अधिवक्ता बनकर विधि व्यवसाय करने की गतिविधियों का सत्यापन होगा।

आगरा दीवानी में प्रवेश के बदले नियम, अब बिना अनुमति नहीं घुसेंगे वाहन; अपंजीकृत अधिवक्ता भी रडार पर
आगरा दीवानी में प्रवेश के बदले नियम, अब बिना अनुमति नहीं घुसेंगे वाहन; अपंजीकृत अधिवक्ता भी रडार पर

आगरा। आगरा दीवानी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए नियम लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बृहस्पतिवार को दीवानी परिसर में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक हुई। बैठक में परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

 

बैठक में तय किया गया कि दीवानी परिसर में आमजन और वादकारियों के निजी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा। निजी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों तक ही जा सकेंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे, जिससे परिसर में अनावश्यक वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

इसके अलावा, ऐसे लोगों की पहचान करने का भी निर्णय लिया गया है, जो बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, लेकिन अधिवक्ता बताकर विधि व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों की जांच और सत्यापन कराया जाएगा।

 

बैठक में विधि छात्रों और अन्य अपंजीकृत व्यक्तियों की वास्तविक पहचान तथा परिसर में उनकी गतिविधियों की स्थिति का सत्यापन करने पर भी सहमति बनी। इन प्रस्तावों का उद्देश्य दीवानी परिसर में सुरक्षा, अनुशासन और प्रवेश व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp