logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

श्रीराम चौक पर गूंजा ‘बजरंग नाद’, हनुमान चालीसा और भजनों से भक्तिमय हुआ कमला नगर

आगरा के श्रीराम चौक पर ‘बजरंग नाद’ में हनुमान चालीसा और भक्तिमय भजनों से कमला नगर भक्तिरस में डूब गया।


  • October 07, 2026
  • 1 minute
  • 13 Views
Image

आगरा। कमला नगर स्थित श्रीराम चौक पर मंगलवार सुबह ‘बजरंग नाद—हनुमान चालीसा, द म्यूजिकल वे’ का दूसरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस विशेष भजन मॉर्निंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और श्रद्धालु शामिल हुए। म्यूजिकल स्टाइल में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ और सुरमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भक्ति गीतों के साथ बजरंगबली की आराधना की। आयोजन में शामिल लोगों ने भक्ति और संगीत के इस अनूठे संगम का आनंद लिया। श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की प्रतियां भी वितरित की गईं।

भक्ति और संगीत के जरिए समाज को जोड़ने का प्रयास

कार्यक्रम संयोजक पुष्कल गुप्ता ने कहा कि ‘बजरंग नाद’ का उद्देश्य भक्ति और संगीत के माध्यम से लोगों को एक साथ जोड़ना है। साथ ही बच्चों और युवाओं को सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों का लगातार बढ़ता उत्साह इस अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रहा है। पुष्कल गुप्ता ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि बजरंगबली की भक्ति से लोगों को जोड़ने की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

आयोजन की सफलता में इनका रहा सहयोग

‘बजरंग नाद’ के आयोजन को सफल बनाने में श्री गोपी गुरु जी, दीपेश उपाध्याय, आनंद अग्रवाल, राज कुमार शाक्य, लाल सिंह शाक्य, प्रवीण अग्रवाल, निक्की जोहरी, राजदीप ग्रोवर, अंकुर शंकर गौतम (Market Decode), आकाश राणा, तनमय, आशीष त्यागी, चंद्रजीत यादव, रतन प्रताप सिंह, सचिन शुभ शर्मा, नीरज मंगरानी, शिवम सहित अन्य सहयोगियों और क्षेत्रीय निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

13 अक्टूबर को परशुराम चौक पर होगा अगला आयोजन

‘बजरंग नाद’ का अगला आयोजन 13 अक्टूबर को शाम 5 बजे परशुराम चौक, आगरा पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

अगले आयोजन में भी मधुर सुरों के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस भक्ति कार्यक्रम का हिस्सा बनने और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *