logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यूजीसी के खिलाफ धरना तेज, ट्रैक्टर मार्च का ऐलान; मुड़ी चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात

यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। मुड़ी चौराहे पर धरना जारी है और सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।


  • September 20, 2026
  • 1 minute
  • 5 Views
Image

आगरा। यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर शनिवार से धरना जारी है। धरनास्थल पर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीणों के जुटने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मुड़ी चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है।

शनिवार रात से शुरू हुआ धरना

यूजीसी मुक्ति मोर्चा के सदस्य शनिवार देर रात मुड़ी चौराहे पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी धरनास्थल पर पहुंचने लगे। मोर्चे की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात से ही धरना शुरू कर दिया।

रविवार सुबह निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

मोर्चे के पदाधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। प्रस्तावित मार्च आगरा कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरनास्थल पर रविवार के कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में बड़ी संख्या में लोग और ट्रैक्टर शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने करीब 50 हजार लोगों और हजारों ट्रैक्टरों के शामिल होने का दावा किया है।

पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

धरने और प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुड़ी चौराहे और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की टुकड़ियां भी लगाई गई हैं।

पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को नोटिस भी तामील कराए गए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि प्रस्तावित मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

धरनास्थल पर जितेंद्र त्यागी, मनोज सिकरवार, राजेश शर्मा, केपी सिंह, राघवेंद्र चौहान, रोहित चौहान, भरत सिंह और आकाश चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *