logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

सावन के दूसरे सोमवार पर बदलेगा ट्रैफिक: परिक्रमा मार्ग पर नहीं जा सकेंगे वाहन, भारी वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन

सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। शिव परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और भारी वाहनों के लिए अलग डायवर्जन रूट लागू किए जाएंगे।


  • August 08, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार पर प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। कल से वाहनों के रूट में बदलाव रहेगा और शिव परिक्रमा मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए की गई है।

पुलिस के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर राजराजेश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इन मंदिरों से जुड़ी शिव परिक्रमा में भी भक्तों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोककर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बल्केश्वर, मनकामेश्वर, कैलाश, पृथ्वीनाथ और राजराजेश्वर मंदिरों के आसपास के मार्गों पर भारी वाहन तो दूर, हल्के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी, बेलनगंज, राजपुर चुंगी, फूलट्टी, बालूगंज, छीपीटोला, स्टेट बैंक तिराहा, कलेक्ट्रेट, हरीपर्वत, भोगीपुरा, रामनगर पुलिया, बोदला, सिकंदरा और भगवान टॉकीज सहित प्रमुख चौराहों पर यातायात को रोककर निकाला जाएगा।

भारी वाहनों के लिए अलग रूट

दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को मथुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं आगरा से आने वाले भारी वाहनों को सिकंदरा की ओर से आगे जाने की व्यवस्था रहेगी।

फिरोजाबाद, ग्वालियर, जयपुर, जलेसर और हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहनों को इनर रिंग रोड के जरिए निकाला जाएगा।

एत्मादपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कुबेरपुर कट से एनएच-19 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोहता नहर, बरौली अहीर, तेड़ी बगिया, टेढ़ी बगिया और मलपुरा रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।

9 अगस्त को लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

पुलिस की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार 9 अगस्त की रात 11 बजे तक शहर में खुलने वाली कोई भी एंट्री नहीं खुलेगी। वहीं 9 अगस्त शाम चार बजे कार्यक्रम समाप्त होने तक पहले से जारी सभी ई-पास और पास मान्य रहेंगे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *