logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा में UGC रोलबैक के विरोध में ट्रैक्टर मार्च को लेकर अलर्ट, किसान नेता हाउस अरेस्ट; एत्मादपुर में झड़प

UGC एक्ट रोलबैक की मांग को लेकर आगरा में प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च से पहले प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि एत्मादपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।


  • September 18, 2026
  • 1 minute
  • 9 Views
Image

आगरा। नए UGC एक्ट को रोलबैक करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और जिला मुख्यालय घेराव के ऐलान के बाद आगरा में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कलेक्ट्रेट समेत शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। कई किसान नेताओं को एहतियातन उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने एत्मादपुर, कुबेरपुर और रामबाग सहित प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी भी की गई। आयोजकों की ओर से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और लोगों के जुटने का दावा किया गया था। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए।

एत्मादपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

एत्मादपुर क्षेत्र में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब यूजीसी एक्ट के विरोध में सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में सवर्ण समाज और किसान संगठनों से जुड़े लोग गांव सवाई से ट्रैक्टर मार्च लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे।

पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर एसीपी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और ट्रैक्टर मार्च को वहीं रोक दिया गया। पुलिस की ओर से कहा गया कि बिना अनुमति किसी भी रैली या जुलूस को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट और शहर के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा

ट्रैक्टर मार्च और जिला मुख्यालय घेराव के ऐलान को देखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई।

प्रशासन की ओर से लोगों की आवाजाही और संभावित भीड़ पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

फिलहाल एत्मादपुर में प्रदर्शनकारियों को समझाने के बाद स्थिति शांत बताई गई है। प्रशासन की नजर प्रस्तावित प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर बनी हुई है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *