logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यूपी: रामलीला में दिखा महासंग्राम, तीरों की बौछार और आतिशबाजी; कुंभकर्ण के 40 फुट के पुतले का दहन

आगरा के रामलीला मैदान में श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध किया। इसके बाद 40 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। आज मेघनाद वध के साथ 90 फुट ऊंचे पुतले का दहन और विशेष आतिशबाजी होगी।


  • October 19, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। रामलीला मैदान में रविवार को श्रीराम और कुंभकर्ण के बीच भीषण युद्ध का रोमांचक मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों कुंभकर्ण वध के बाद पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद तोप के गोलों की गूंज और आतिशबाजी के बीच करीब 40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रीराम और कुंभकर्ण के बीच हुआ भीषण युद्ध

श्रीरामलीला महोत्सव की रविवार की लीला का शुभारंभ लक्ष्मण के मूर्छा से जागने के प्रसंग से हुआ। रामसेना के पराक्रम से चिंतित रावण ने युद्ध में अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए कुंभकर्ण को जगाने का निर्णय लिया। छह महीने तक निद्रा में रहने वाले कुंभकर्ण को जगाने के लिए रावण स्वयं उसके महल पहुंचा। काफी प्रयासों के बाद कुंभकर्ण की नींद टूटी और वह विशालकाय रूप में युद्धभूमि की ओर चल पड़ा।

कुंभकर्ण के रणभूमि में उतरते ही युद्ध का रोमांच बढ़ गया। श्रीराम की सेना और कुंभकर्ण के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। दोनों ओर से तीरों की बौछार हुई और तलवार, गदा तथा भालों से प्रहार किए गए। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम ने अमोघ अस्त्र से कुंभकर्ण का वध कर दिया। इसके बाद जयकारों और आतिशबाजी के बीच कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया।

गणमान्य लोगों ने की स्वरूपों की आरती

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की आरती की गई। आरती में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, गौतम सेठ, शांति स्वरूप गोयल, राजकिशोर खंडेलवाल और अनिल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा अपना घर अन्नपूर्णा महिला आश्रम के सदस्यों ने भी आरती की।

इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ताराचंद, टीएन अग्रवाल, भगवानदास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, रामकिशन अग्रवाल और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आज होगा मेघनाद वध, 90 फुट के पुतले का होगा दहन

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम के अनुसार, कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होगा।

मेघनाद वध के बाद करीब 90 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रमुख आतिशबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रामलीला मैदान में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *