logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यूपी: आगरा में आज उत्सव की शाम, अंकिता मिश्रा की आवाज पर थिरकेगा शहर; होगा रावण दहन

आगरा में नेहरू नगर क्लब और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दशहरा-डांडिया महोत्सव आयोजित होगा। बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी, वहीं 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।


  • October 20, 2026
  • 1 minute
  • 13 Views
Image

आगरा में आज सजेगी डांडिया नाइट, बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा बांधेंगी समां

नेहरू नगर क्लब और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा-डांडिया महोत्सव का आयोजन, 32 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

आगरा। शहर में दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को नेहरू नगर क्लब और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाली डांडिया नाइट में बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा अपनी सुरीली आवाज में भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाएंगी। वहीं, दशहरा पर्व पर 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की महाआरती होगी। इसके अलावा 21 अक्तूबर को भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

600 परिवार करा चुके हैं पंजीकरण

महोत्सव के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि डांडिया नाइट शाम छह बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में शहरवासी संगीत और डांडिया की धुनों पर थिरकते नजर आएंगे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अब तक करीब 600 परिवार अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

नेहरू नगर क्लब के अध्यक्ष नवनीत शर्मा और महामंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि दशहरा उत्सव में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा। रावण दहन से पहले भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की महाआरती की जाएगी। इसके बाद 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।

सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देगा आयोजन

बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड के डायरेक्टर रिंकेश अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला डांडिया नाइट शहरवासियों के लिए संगीत, मनोरंजन और उत्सव का खास अवसर है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ लोगों को एकजुट होने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं, नेहरू नगर क्लब के इंजीनियर सतीश गुप्ता ने कहा कि संगीत की धुनों और डांडिया की मस्ती से भरी शाम शहरवासियों को उत्सव के रंगों में सराबोर करेगी। यह आयोजन लोगों को एक साथ जोड़ने और यादगार पल बिताने का अवसर देगा।

ये संस्थान और प्रतिष्ठान हैं कार्यक्रम के सहयोगी

डांडिया नाइट के आयोजन में बालाजी पोर्टफोलियो, कोका-कोला बॉटलर एसएलएमजी बेवरेजेस, जीजीआईसी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, सलोनी कंफेक्शनरी, धानी मस्टर्ड ऑयल, द इंटरनेशनल स्कूल आगरा, जीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, राजा बलवंत सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, कालेश्वरी, अतुल ज्वैलर्स, एपी ज्वैलर्स, जय राम मार्बल्स, एसएमजीएम पायल, ओपी चेस ग्रुप, अचल अमित एंड कंपनी, एसबीके आभूषण, स्प्रिंग्स पब्लिक स्कूल एवं ओजस, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स, डीएसएमसोल और ओमनी इंफ्राहाइट्स सहयोग कर रहे हैं।

दशहरा-डांडिया महोत्सव के माध्यम से शहरवासियों को संगीत, भक्ति, मनोरंजन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *