logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

टूटे नाले और बदहाल पार्क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम पहुंचे लोगों ने अधिकारियों पर बरसाए फूल

आगरा में टूटे नाले और बदहाल पार्कों के विरोध में नगर निगम परिसर में अनोखा प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर गुलाब के फूल बरसाकर ज्ञापन सौंपा।


  • September 22, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। शहर में टूटे नाले, बदहाल पार्क और माहौर समाज की बगीची के जीर्णोद्धार में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को नगर निगम परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया गया। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर गुलाब के फूल बरसाकर अपनी नाराजगी जताई और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने बताया कि वार्ड-1 काजीपाड़ा स्थित माहौर समाज की बगीची के निर्माण को एक वर्ष बीतने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इसी तरह बिजलीघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सका है।

कार्यकर्ताओं ने थाना लोहामंडी के पीछे खुले पड़े नाले की समस्या भी उठाई। उनका कहना है कि खुला नाला लोगों के लिए खतरा बना हुआ है और इससे कभी भी हादसा हो सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर जमीनी समस्याओं की अनदेखी करने और विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की। इस दौरान राहुल वरुण, विवेक बौद्ध, रतन बाबू, महिपाल सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *