logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

राम बरात 2026: आगरा में आज से भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; देखें रूट प्लान

आगरा में राम बरात 2026 के चलते भारी वाहनों की नो एंट्री लागू, जानें डायवर्जन और पूरा रूट प्लान।


  • October 06, 2026
  • 1 minute
  • 19 Views
Image

आगरा। ऐतिहासिक श्रीराम बरात और जनकपुरी महोत्सव को देखते हुए आगरा में मंगलवार, 6 अक्टूबर से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राम बरात के चलते पुराने शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, 7 से 9 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक रहेगी।

राम बरात के लिए 6 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 7 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। शोभायात्रा मार्ग पर आम वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, चिम्मन पूड़ी और दरेसी क्षेत्र में भी दोपहर से ऑटो, ई-रिक्शा, लोडिंग टेंपो और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

राम बरात के दौरान बेलनगंज से घटिया आजम खां, घटिया से फुलट्टी, हॉस्पिटल रोड से फुव्वारा और मनकामेश्वर द्वार से दरेसी की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शाम 4 बजे से छत्ता बाजार, कचहरी घाट और बेलनगंज से शोभायात्रा मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट

ग्वालियर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। ग्वालियर से मथुरा जाने वाले वाहन बाद गांव से दक्षिणी बाईपास का इस्तेमाल करेंगे।

जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहनों को महुअर कट से दक्षिणी बाईपास की ओर भेजा जाएगा। वहीं फतेहाबाद से ग्वालियर या जयपुर जाने वाले भारी वाहन शमसाबाद-इरादतनगर-सैंया मार्ग से जाएंगे।

जनकपुरी महोत्सव में भी बदलेगा ट्रैफिक

7 से 9 अक्टूबर तक भावना एस्टेट में जनकपुरी महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात करीब 1 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट तक भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेगा।

फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहनों को कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। जबकि फिरोजाबाद से ग्वालियर या जयपुर जाने वाले वाहनों के लिए कुबेरपुर, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, रमाडा, शमसाबाद, इरादतनगर और सैंया का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

यातायात पुलिस के अनुसार रोहता नहर, पथौली नहर, दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट, रुनकता, कुबेरपुर, एत्माद्दौला, खंदौली, मुड़ी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता थाना और मलपुरा नहर चौराहा समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जनकपुरी जाने वालों के लिए प्रवेश मार्ग

जनकपुरी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना एस्टेट कट, बुलेट अड्डा कट और अमर उजाला कट प्रमुख प्रवेश द्वार रहेंगे। आयोजन स्थल के आसपास अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी की गई है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन और प्रवेश मार्गों का ही इस्तेमाल करें। राम बरात और जनकपुरी महोत्सव के दौरान शहर में निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें, ताकि जाम और यातायात प्रतिबंधों से परेशानी न हो।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *