logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू होकर पलटी कार, युवती की मौत; दो दोस्त घायल

आगरा के खंदौली में तेज रफ्तार कार खेत में पलट गई। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।


  • September 28, 2026
  • 1 minute
  • 14 Views
Image

खंदौली (आगरा)। थाना खंदौली क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार कई बार पलटने के बाद रुकी। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दो बजे खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने दो दोस्तों विनायक और प्रखर के साथ कार में सवार होकर जा रही थी। बताया गया है कि कार मई गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी और कई बार पलट गई।

हादसे में युवती की मौत, दो युवक घायल

कार के पलटने से उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जांच के दौरान चिकित्सकों ने 20 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनायक और प्रखर का उपचार चल रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने किया हंगामा

हादसे की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के अनुसार मृतका की पहचान हो गई है। वह खंदौली क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार कितनी थी और वाहन कौन चला रहा था।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *