logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन, राजपुर चुंगी पर बाजार बंद; एत्मादपुर में पांचवें दिन भी धरना जारी

आगरा में UGC नियमों के विरोध में राजपुर चुंगी के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर पैदल मार्च और धरना दिया। एत्मादपुर में पांचवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा।


  • September 22, 2026
  • 1 minute
  • 14 Views
Image

आगरा। UGC के नए नियमों के विरोध में आगरा में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी क्षेत्र में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना दिया और पैदल मार्च निकालकर UGC नियमों को वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने इंद्रिरापुरम चौराहे से होटल अमर तक जुलूस निकाला। हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता पवन समाधिया ने किया।

राजपुर चुंगी में बाजार बंद रखकर प्रदर्शन

मंगलवार सुबह राजपुर चुंगी क्षेत्र में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। व्यापारियों का कहना था कि UGC के नए नियमों को लेकर वे अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्षेत्र में धरने के साथ पैदल मार्च भी निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने UGC नियमों को वापस लेने की मांग दोहराई। आगरा में पिछले कुछ दिनों से UGC के नियमों को लेकर अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंदा पाराशर हाउस अरेस्ट

प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता गोविंदा पाराशर को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इसके बाद गोविंदा पाराशर और उनके समर्थकों ने घर से ही विरोध जताया। उन्होंने UGC के बैनर लहराए और नारेबाजी की।

एत्मादपुर में पांचवें दिन भी धरना

उधर, एत्मादपुर के सवाई गांव में UGC नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सवर्ण समाज संगठन और सिस्टम सुधार संगठन से जुड़े लोग धरने पर बैठे हैं।

संगठन के अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में सुबह से लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे। आंदोलन को लेकर लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

एत्मादपुर क्षेत्र में इससे पहले भी UGC के विरोध में कई प्रदर्शन हो चुके हैं। सितंबर में क्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च और अन्य प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी थी।

आगरा में लगातार बढ़ी प्रदर्शन गतिविधियां

UGC के नए नियमों को लेकर आगरा में सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। हाल में एत्मादपुर क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई थी। पुलिस और PAC की तैनाती के साथ कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी।

रविवार को भी UGC के विरोध में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ जुटे थे और कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी।

फिलहाल राजपुर चुंगी और एत्मादपुर में प्रदर्शन के जरिए UGC नियमों को वापस लेने की मांग उठाई जा रही है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *