logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यूपी: यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक, घाटों के कुंडों में गंगाजल से होगा विसर्जन

आगरा में यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक रहेगी। कैलाश, हाथी और दशहरा घाट के अस्थायी कुंडों में गंगाजल भरकर विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी।


  • September 22, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार यमुना नदी में सीधे गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक रहेगी। श्रद्धालु निर्धारित अस्थायी कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। इसके लिए कैलाश घाट, हाथी घाट और दशहरा घाट पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

सोमवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने कैलाश घाट, हाथी घाट और दशहरा घाट का निरीक्षण कर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्थायी कुंडों में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल भरने के साथ ही बैरिकेडिंग, रोशनी, पानी और सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

निर्धारित कुंडों में ही होगा विसर्जन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल नगर निगम द्वारा निर्धारित अस्थायी कुंडों में ही कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को सीधे यमुना नदी में प्रतिमा विसर्जित करने की अनुमति नहीं होगी। घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की निगरानी भी की जा सके।

कुंडों में भरवाया जाएगा पर्याप्त गंगाजल

निरीक्षण के दौरान कुछ अस्थायी कुंडों में पानी की मात्रा कम मिली। इस पर अपर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों को समय रहते पर्याप्त गंगाजल भरवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि शाम और रात के समय आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने और नियमित रूप से कचरा हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जेडएसओ, एसएफआई समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एंथेला सोसाइटी में ईको-फ्रेंडली गणपति का विसर्जन

उधर, आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथेला सोसाइटी में गणपति विसर्जन हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। सोसाइटी के निवासियों ने ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का परिसर में ही विसर्जन किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और युवाओं समेत सोसाइटी के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक बृजेश गुप्ता, सोहन सिंघल सहित अन्य निवासी मौजूद रहे। ईको-फ्रेंडली तरीके से गणेश प्रतिमा विसर्जन कर सोसाइटी के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *