मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
जूता, पेठा और अब आगरा की पायल: ओडीओपी में शामिल करने की हुई तैयारी, जानें कितना बड़ा है इसका कारोबार यूपी चुनाव 2027: आगरा में बैठक, 21 जिलों की तैयारियों की समीक्षा देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे विवाह, नवंबर-दिसंबर में 14 शुभ मुहूर्त आगरा: ताजमहल के पूर्वी गेट का बैग स्कैनर खराब, सुरक्षा पर उठे सवाल आगरा: एमजी रोड पर भीषण जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 20 मिनट एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं 411 अनफिट सरकारी गाड़ियां:पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, पुलिस और CISF के वाहन शामिल, कई का बीमा भी खत्म बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू
Trending in Agra

मां तुझे प्रणाम: कैलाश घाट पर आज सजेगा यमुना महाआरती का भव्य मंच, दीपदान से जगमगाएगा घाट; जारी हुई कार्यक्रम सूची

आगरा में ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का आज से आगाज होगा। कैलाश मंदिर घाट पर ‘एक दीप देश के नाम’ कार्यक्रम में दीपदान और यमुना महाआरती के बाद शहर व यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाएगा।

मां तुझे प्रणाम: कैलाश घाट पर आज सजेगा यमुना महाआरती का भव्य मंच, दीपदान से जगमगाएगा घाट; जारी हुई कार्यक्रम सूची
मां तुझे प्रणाम: कैलाश घाट पर आज सजेगा यमुना महाआरती का भव्य मंच, दीपदान से जगमगाएगा घाट; जारी हुई कार्यक्रम सूची

आगरा। शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का आगाज आज, शनिवार 8 अगस्त से होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘एक दीप देश के नाम’ कार्यक्रम से होगी। सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर घाट पर शहरवासी देश के नाम एक-एक दीप जलाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे होगा। कैलाश मंदिर घाट को विशेष रूप से सजाया गया है। दीपदान के बाद यमुना की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत निर्मल गिरी गोस्वामी के पावन सानिध्य में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ यमुना मैया की महाआरती संपन्न होगी।

दीपदान के बाद लिया जाएगा स्वच्छता का संकल्प

‘एक दीप देश के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। यमुना की महाआरती के बाद शहरवासी शहर और यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लेंगे। आयोजन के दौरान लोगों को यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि दीपदान के माध्यम से शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया जाएगा। शाम के समय जब घाट पर सैकड़ों दीप जलेंगे तो कैलाश मंदिर घाट का नजारा बेहद मनमोहक होगा।

इन संस्थाओं का रहेगा सहयोग

‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान में शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और प्रतिष्ठानों का सहयोग रहेगा। इनमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, होली लाइट पब्लिक स्कूल, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऑल सैंट्स स्कूल, आगरा पायल प्राइवेट लिमिटेड (ब्रज मोहन रैपुरिया), बचपन प्ले स्कूल, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, प्रभात ज्वेलर्स, केक एंड मोर (कमल छाबड़िया), ओरियन ग्लोबल स्कूल (मनोज गोयल), स्लीन इंडिया विज प्राइवेट लिमिटेड, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम कांट्रैक्टर्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, डॉक्टर बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, मिल्टन पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल, मैजिक फ्रेम, प्रभा हॉस्पिटल, एसएस कॉन्वेंट स्कूल, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार एस्टेट, सिम्बोयज़िया वर्ल्ड स्कूल, सचदेवा मिलेनियम स्कूल और डीएसएम सोल प्रोडक्ट प्रा. लि. सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।

अभियान के मुख्य प्रायोजक जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल और प्रायोजक साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी हैं।

चार प्रमुख कार्यक्रमों से सजेगा ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान

अभियान के तहत आगरा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है—

🪔 एक दीप देश के नाम

  • दिनांक: 8 अगस्त, शनिवार
  • समय: शाम 6:30 बजे से
  • स्थान: कैलाश मंदिर, सिकंदरा, आगरा

🚶 वॉक फॉर यूनिटी

  • दिनांक: 11 अगस्त, मंगलवार
  • समय: सुबह 7:30 बजे से
  • स्थान: अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी से

🇮🇳 वीरांगना सम्मान

  • दिनांक: 13 अगस्त, गुरुवार
  • समय: दोपहर 12 बजे से
  • स्थान: आरबीएस सभागार, खंदारी

🚩 वाहन रैली

  • दिनांक: 14 अगस्त, शुक्रवार
  • समय: सुबह 7 बजे से
  • स्थान: एकलव्य स्टेडियम से कॉसमॉस मॉल तक

राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी की मैनेजर विनीता शर्मा ने कहा कि ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उनका कहना है कि यह अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करेगा।

वहीं, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि जीजी स्कूल पिछले 22 वर्षों से शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का पहला कार्यक्रम ‘एक दीप देश के नाम’ आज कैलाश मंदिर घाट से शुरू होगा। दीपों की रोशनी, यमुना की महाआरती और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आगरा में अभियान का भव्य शुभारंभ होगा।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp