मुख्य सामग्री पर जाएं
बुधवार, 25 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी आगरा में बुलडोजर एक्शन: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार में दूसरे दिन टूटीं दुकानें
Trending in Agra

आगरा दीवानी में युवक ने महिला वकील और विपक्षी पर छिड़का पेपर स्प्रे, मची अफरातफरी

आगरा दीवानी कोर्ट में युवक ने महिला अधिवक्ता और विपक्षी के भाई पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

आगरा दीवानी में युवक ने महिला वकील और विपक्षी पर छिड़का पेपर स्प्रे, मची अफरातफरी
आगरा दीवानी में युवक ने महिला वकील और विपक्षी पर छिड़का पेपर स्प्रे, मची अफरातफरी

आगरा। आगरा दीवानी कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तारीख पर आए एक युवक ने महिला अधिवक्ता और विपक्षी के भाई के चेहरे पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना न्यू आगरा पुलिस और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

आरोपी को कोर्ट परिसर से बाहर ले जाने के दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को दीवानी परिसर से बाहर ले जाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट के बाहर अचानक किया पेपर स्प्रे

थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज निवासी अमित दीक्षित के अनुसार, उनके भाई अवधेश दीक्षित का थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी ऊषा देवी से सिविल मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को अमित अपने भाई के साथ सीनियर डिवीजन-6 कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे।

बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे अमित दीक्षित महिला अधिवक्ता के साथ कोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद ऊषा देवी के बेटे अजय कुमार ने अचानक अमित और महिला अधिवक्ता के चेहरे पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया।

पेपर स्प्रे पड़ते ही दोनों को परेशानी होने लगी और आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी अजय कुमार को हिरासत में ले लिया।

हालांकि, आरोपी को दीवानी परिसर से बाहर ले जाने के दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की और वकीलों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर से बाहर ले जाने में सफल रही।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

थाना न्यू आगरा के थानाध्यक्ष निशामक त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और पूरे विवाद की जानकारी जुटा रही है।

कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp