logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

जनकपुरी महोत्सव में सजेगा भव्य जनक महल, 2 अक्टूबर को गूंजेंगी मां जानकी के जन्म की बधाइयां; 6 को निकलेगी राम बरात

आगरा में जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं। 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 2 अक्टूबर को मां जानकी जन्मोत्सव और 6 अक्टूबर को भव्य श्रीराम बरात निकलेगी। जानकी व चार सखियों की सवारी विशेष आकर्षण रहेगी।


  • August 26, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। श्रीरामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा के रामलीला मैदान में 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मां जानकी के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को श्रीराम बरात निकलेगी। बरात में मां जानकी और चार सखियों की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को भावना एस्टेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव से लेकर श्रीराम बरात और चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई बैठक में स्वरूपों की सुरक्षा, जनमासा, विश्राम एवं शृंगार स्थल, परिभ्रमण मार्ग, चांदी के रथ, जनक मंच, वीआईपी प्रवेश, भोजन-प्रसाद और प्रकाश व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

जनकपुरी समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को सीता जन्मोत्सव आयोजित होगा। परिभ्रमण मार्ग में सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेट, लाइट और बैनर कम से कम 20 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाएंगे।

6 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम बरात

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 6 अक्टूबर को निकलने वाली श्रीराम बरात होगी। इस दौरान मां जानकी और चार सखियों की सवारी विशेष आकर्षण रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीआईपी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था भी की जाएगी।

इसी क्रम में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर में किया जाएगा। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति की ओर से अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

चांदी के रथ की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि 7 से 9 अक्टूबर तक चांदी के रथ को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि महोत्सव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक के दौरान मंगलवार को आयोजित महाआरती में मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में श्री रामलीला कमेटी से टीएन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, संजय तिवारी और राहुल गौतम सहित श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के संजय गोयल, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, राणा सुशील सिंह और स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद र


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *