मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल आगरा में अगले साल खुलेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, बनेंगी 7 गैलरी आगरा में बुलडोजर एक्शन: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार में दूसरे दिन टूटीं दुकानें
Trending in Agra

आगरा को बनाया 'नरक सिटी': जानलेवा हुए ताजनगरी के गड्ढे, सपा नेता ने उठाई आवाज; धूलियागंज में किया गड्ढा पूजन

आगरा के धूलियागंज में सड़क धंसने और विशाल गड्ढे को लेकर सपा नेताओं ने ‘गड्ढा पूजन’ कर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने नगर निगम से सड़क की स्थायी मरम्मत और प्रभावित मकान का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की।

आगरा को बनाया 'नरक सिटी': जानलेवा हुए ताजनगरी के गड्ढे, सपा नेता ने उठाई आवाज; धूलियागंज में किया गड्ढा पूजन
आगरा को बनाया 'नरक सिटी': जानलेवा हुए ताजनगरी के गड्ढे, सपा नेता ने उठाई आवाज; धूलियागंज में किया गड्ढा पूजन

आगरा। शहर में जगह-जगह सड़क धंसने और बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के धूलियागंज स्थित धोबी पाड़ा में अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास बने विशाल और जानलेवा गड्ढे का सपा नेताओं ने ‘गड्ढा पूजन’ किया। नेताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक का ध्यान शहर की बदहाल सड़कों की ओर खींचने का प्रयास किया।

सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गड्ढामुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आज शहरों की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। आगरा में कई स्थानों पर सड़कें धंस रही हैं और बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की जान और संपत्ति के लिए खतरा बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। धूलियागंज के इसी गड्ढे में एक मोटरसाइकिल जा घुसी, जिसमें सवार युवक बाल-बाल बच गया। वहीं स्थानीय बुजुर्ग छोटेलाल के मकान के बाहर जमीन धंसने से उनकी खाट के पास ही बड़ा गड्ढा बन गया। आरोप है कि इससे मकान में दरारें आ गई हैं और भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।

बुजुर्ग के मकान का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग

विनय अग्रवाल ने प्रशासन से मांग की कि छोटेलाल के मकान का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। साथ ही नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए और मकान की आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

उन्होंने कहा कि धूलियागंज के अलावा मोती कटरा, कर्मयोगी रोड, कमला नगर और फाउंड्री नगर समेत कई क्षेत्रों में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने इन घटनाओं को नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताया।

‘स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी बना दिया’

आगरा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और नगर निगम ने आगरा को स्मार्ट सिटी के बजाय ‘नरक सिटी’ बना दिया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

सपा नेताओं ने कहा कि जिस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जाते हैं, वहां एक बुजुर्ग के मकान के पास जमीन धंस रही है और वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। यह व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है।

सभी संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराने की मांग

विनय अग्रवाल ने कहा कि गड्ढा पूजन इसलिए किया गया है ताकि शायद नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर जाए। उन्होंने प्रशासन से किसी बड़े हादसे का इंतजार न करने की अपील की।

उन्होंने मांग की कि आगरा में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों वाले सभी स्थानों का तत्काल सर्वे कराया जाए। केवल औपचारिक रूप से गड्ढे भरने के बजाय सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच कर स्थायी रूप से सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

प्रदर्शन के दौरान आगरा दक्षिण विधानसभा के सेक्टर प्रभारी अफरोज खान, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, रवि जाटव, हिमांशु यादव, जिनेश अग्रवाल और भानु प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp