logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

तिरंगा यात्रा के बीच झंडे के अपमान का VIDEO: आगरा में मेटाडोर से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज कूड़े में फेंकता दिखा शख्स

आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में कूड़ेदान के पास तिरंगे और भगवा झंडे फेंके जाने का CCTV वीडियो वायरल है। हिंदू महासभा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


  • August 14, 2026
  • 1 minute
  • 8 Views
Image

आगरा। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले आगरा में तिरंगे के कथित अपमान का मामला सामने आया है। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में कूड़ेदान के पास बड़ी संख्या में तिरंगे और भगवा झंडे सड़क किनारे पड़े मिलने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना से जुड़ा CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक मेटाडोर के पास से झंडे सड़क किनारे फेंके जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और वाहन की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ता गुरुवार रात करीब 10:30 बजे थाना सिकंदरा पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कूड़ेदान के पास पड़े मिले झंडे

अखिल भारत हिंदू महासभा के विशाल कुमार के मुताबिक, वह किसी काम से सिकंदरा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कूड़ेदान के पास पड़े बड़ी संख्या में झंडों पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

संगठन का आरोप है कि CCTV फुटेज में मेटाडोर से तिरंगे और भगवा झंडे फेंके जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से फुटेज की जांच कर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने की मांग की है।

पुलिस ने झंडे बरामद किए

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े तिरंगे व भगवा झंडों को बरामद किया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह सड़क किनारे या कूड़ेदान के पास फेंका जाना गंभीर मामला है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FIR दर्ज न होने पर डीएम कार्यालय जाने की चेतावनी

संगठन के जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और विशाल कुमार ने कहा कि यदि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो संगठन के कार्यकर्ता अगले दिन दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं ने बरामद तिरंगे और भगवा झंडों के साथ ज्ञापन देने की बात कही है।

थाना सिकंदरा पहुंचने वालों में मीरा राठौर, अवतार गिल, मनीष पंडित, विशाल कुमार, चंदन भारद्वाज, बाबू भाई, नंदू भाई, विपिन राठौर, बंटी देवी, सौरभ शर्मा और नीतू ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और मौके से बरामद झंडों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। FIR दर्ज होने या किसी आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *