logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

Maa Tujhe Pranam: हर हाथ में तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता के जयकारे; ‘मां तुझे प्रणाम’ में दिखा देशप्रेम

आगरा में ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली निकली। एमजी रोड पर भारत माता के जयकारे गूंजे और 15 अगस्त को राष्ट्रगान के सम्मान में सुबह 10 बजे रुकने का संदेश दिया गया।


  • August 14, 2026
  • 1 minute
  • 9 Views
Image

आगरा। अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शुक्रवार को आगरा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। युवाओं ने तिरंगा वाहन रैली निकालकर शहीदों को नमन किया और लोगों से 15 अगस्त को राष्ट्रगान के सम्मान में सुबह 10 बजे रुकने की अपील की। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर मां भारती के जयकारों से एमजी रोड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सुबह करीब 7:30 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से तिरंगा वाहन रैली शुरू हुई। बड़ी संख्या में युवा तिरंगे के साथ वाहनों पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली का उद्देश्य शहीदों को याद करने के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के सम्मान का संदेश देना रहा।

एकलव्य स्टेडियम से संजय प्लेस तक गूंजे जयकारे

तिरंगा वाहन रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा और सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस पहुंची।

रैली के दौरान एमजी रोड पर जगह-जगह तिरंगे नजर आए। युवाओं ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। तिरंगे से सजे वाहनों के बीच पूरा मार्ग देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा।

15 अगस्त को सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने की अपील

रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि 15 अगस्त की सुबह 10 बजे जहां भी हों, वहीं रुककर राष्ट्रगान का सम्मान करें। साथ ही हर घर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के सम्मान का संकल्प हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

तिरंगा वाहन रैली का समापन संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में हुआ। यहां स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

युवाओं के जोश ने दिया एकता का संदेश

‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान की इस तिरंगा वाहन रैली ने आगरा में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगे के साथ सड़क पर उतरे युवाओं का उत्साह और एमजी रोड पर गूंजते देशभक्ति के जयकारे लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के अध्यक्ष कुमार गुप्ता रहे, जबकि राम मोहन कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *