logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

आगरा में UGC रोलबैक को लेकर सत्याग्रह, आरक्षण हटाओ आंदोलन के समर्थन में शहीद स्मारक पहुंचे स्वर्ण समाज के लोग

आगरा में UGC रोलबैक और आरक्षण व्यवस्था के विरोध को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर सत्याग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।


  • September 05, 2026
  • 1 minute
  • 6 Views
Image

आगरा। UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध को लेकर आगरा में शनिवार, 5 सितंबर को सवर्ण समाज और करणी सेना की ओर से सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

सवर्ण समाज के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सत्याग्रह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

UGC के नए नियम वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग UGC के हालिया नियमों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की है। संगठन से जुड़े लोगों का दावा है कि नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव की स्थिति पैदा हो रही है।

पदाधिकारियों के मुताबिक, सत्याग्रह के माध्यम से सरकार और संबंधित अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर की मांग भी उठाई।

आसपास के जिलों से भी पहुंचे कार्यकर्ता

आयोजकों के अनुसार, आगरा के अलावा आसपास के जिलों से भी समर्थक और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। शहीद स्मारक परिसर में लोगों की मौजूदगी बढ़ने के साथ प्रदर्शन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं। संगठन की ओर से इसे शांतिपूर्ण सत्याग्रह बताया गया है।

पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फिलहाल शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं का जुटना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह करने और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की बात कही है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *