Skip to main content
Agra Trends home
Agra Trends

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

यातायात नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक: एक दिन में 3,270 वाहनों के चालान, 14 गाड़ियां कर दी सीज

आगरा में यातायात माह के तहत पुलिस ने एक दिन में 3,270 चालान किए और 14 वाहन सीज किए। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा 2,058 चालान हुए।


  • November 13, 2026
  • 1 minute
  • 16 Views
Image

आगरा। यातायात माह के तहत आगरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अभियान चलाकर एक ही दिन में 3,270 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई में सबसे अधिक 2,058 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

यातायात पुलिस ने बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, साईं तकिया, सेंट एंड्रयूज स्कूल शमशाबाद और सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के बारे में बताया गया।

पुलिसकर्मियों ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देते हुए सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख चौराहों पर चलाया चेकिंग अभियान

जागरूकता अभियान के साथ पुलिस ने भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, सिकंदरा तिराहा, सीओडी चौराहा, यमुना किनारा मार्ग और खेरिया मोड़ पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, तीन सवारी और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को निशाना बनाया गया।

बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा चालान

यातायात पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी संख्या में चालान किए गए।

  • बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 2,058 चालान।

  • ओवरस्पीडिंग पर 356 चालान।

  • तीन सवारी बैठाने पर 300 चालान।

  • बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 115 चालान।

पुलिस ने कुल 3,270 चालान किए और 14 वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *