Skip to main content
Agra Trends home
Agra Trends

Contact Information

Branch office: - Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice, J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक:जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां पहुंचा विदेशी पर्यटक

ताजमहल की शाही मस्जिद की प्रतिबंधित छत पर विदेशी पर्यटक के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। ASI ने CISF से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पर्यटकों को परेशान करने वाले पांच लपके गिरफ्तार किए गए।


  • November 12, 2026
  • 1 minute
  • 10 Views
Image

आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजमहल के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र शाही मस्जिद की छत पर एक विदेशी पर्यटक के पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बावजूद पर्यटक के प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले को लेकर उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। जब परिसर में सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं, तो कोई विदेशी पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र शाही मस्जिद की छत तक कैसे पहुंच गया? उन्होंने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक बताते हुए आपत्ति जताई है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। अब यह जांच की जा रही है कि सुरक्षा घेरे के बावजूद विदेशी पर्यटक प्रतिबंधित स्थान तक कैसे पहुंचा। इस घटना ने ताजमहल में सुरक्षा निगरानी और प्रतिबंधित क्षेत्रों की व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

पर्यटकों को परेशान करने वाले पांच लपके गिरफ्तार

इधर, ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने अभियान चलाया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी गोविंदा शर्मा और गुलशाद, गुम्मट निवासी कुनाल और मखमूर तथा मलको गली निवासी शाबाज शामिल हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि पर्यटकों को परेशान करने और उनसे अवैध रूप से संपर्क करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *