Agra में बारिश ने खोली सड़कों की पोल: कमला नगर के बाद दयालबाग में धंसी सड़क, घटिया निर्माण पर अफसरों को फटकार
आगरा के कमला नगर के बाद दयालबाग में भी बारिश के बीच सड़क धंस गई। जयराम बाग मार्ग पर गहरा गड्ढा बनने से लोगों में दहशत है। मोती कटरा में मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाकर स्थायी समाधान के निर्देश दिए।