आगरा में धंसी सड़क ने बढ़ाई चिंता: कर्मयोगी एन्क्लेव में एक महीने में दूसरी बार सड़क धंसी, लोहामंडी रोड का भी बुरा हाल
लगातार बारिश के बीच आगरा में सड़कें धंसने का सिलसिला जारी है। कर्मयोगी एन्क्लेव में एक महीने में दूसरी बार सड़क धंस गई, जबकि लोहामंडी रोड और शास्त्रीपुरम में भी बड़े गड्ढे बनने से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।