आगरा सिटी जोन दो हिस्सों में बंटेगा: 21 थाने नॉर्थ-साउथ जोन में होंगे, तीन नए थानों का प्रस्ताव
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन को नॉर्थ और साउथ दो हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी के बाद 21 थाने दो जोन में बंटेंगे और रुनकता, बुंदू कटरा व फाउंड्री नगर में तीन नए थाने बनाए जा सकते हैं।