आगरा में अग्रसेन जयंती पर निकलीं शोभायात्राएं:कहीं राजकुमारों तो कहीं देवियों के डोले ने मोहा मन, हवन-यज्ञ हुआ
आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंड-बाजों, रंग-बिरंगी झांकियों और जयकारों के बीच सैकड़ों लोग शामिल हुए। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया।