मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा: पर्यटकों को भाया मेट्रो का सफर, 11 महीने में दो लाख से ज्यादा ने की यात्रा यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस! सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल
Trending in Agra

Agra News: 40 हजार से अधिक सैलानियों ने किया ताज का दीदार

आगरा के ताजमहल में शनिवार को पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ा। 32,144 टिकट बिके, जबकि बच्चों सहित पर्यटकों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

Agra News: 40 हजार से अधिक सैलानियों ने किया ताज का दीदार
Agra News: 40 हजार से अधिक सैलानियों ने किया ताज का दीदार

आगरा। मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए शनिवार को ताजनगरी में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे सैलानियों की भीड़ सुबह सूर्योदय से लेकर शाम सूर्यास्त तक ताजमहल के प्रवेश द्वारों और टिकट काउंटरों पर दिखाई दी। पर्यटकों की भारी संख्या के चलते लंबी कतारें लग गईं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को ताजमहल के लिए कुल 32,144 टिकटों की बिक्री हुई। इनमें 3,710 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं, 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताजमहल पहुंचने वाले पर्यटकों की वास्तविक संख्या 40 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

प्रवेश द्वारों पर लगी लंबी कतारें

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी थी। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी पार्किंग हुई फुल, सड़क किनारे खड़े हुए वाहन

पर्यटकों की भारी संख्या का असर पार्किंग व्यवस्था पर भी देखने को मिला। दोपहर बाद पश्चिमी पार्किंग पूरी तरह भर गई। पार्किंग में जगह नहीं मिलने के कारण कई पर्यटकों को अपने वाहन सड़क के दोनों किनारों पर खड़े करने पड़े। इससे आसपास के क्षेत्र में अव्यवस्था बढ़ गई और यातायात व्यवस्था पर भी दबाव दिखाई दिया।

वीकेंड पर ताजमहल में पर्यटकों की इस भारी भीड़ ने एक बार फिर पार्किंग, प्रवेश व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं की चुनौती सामने रख दी।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp