मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा: पर्यटकों को भाया मेट्रो का सफर, 11 महीने में दो लाख से ज्यादा ने की यात्रा यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस! सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल
Trending in Agra

अब मिली राहत: लंबा इंतजार खत्म, हाईवे पर भारी वाहनों की हुई नो-एंट्री, तो आगरा वाले बोले- शुक्रिया

आगरा-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने से शहरवासियों ने राहत जताई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने पुलिस-प्रशासन और अमर उजाला के अभियान का धन्यवाद किया।

अब मिली राहत: लंबा इंतजार खत्म, हाईवे पर भारी वाहनों की हुई नो-एंट्री, तो आगरा वाले बोले- शुक्रिया
अब मिली राहत: लंबा इंतजार खत्म, हाईवे पर भारी वाहनों की हुई नो-एंट्री, तो आगरा वाले बोले- शुक्रिया

आगरा में हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के पुलिस-प्रशासन के फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। शहरवासियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने वाले अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए पुलिस-प्रशासन का भी आभार जताया। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से हाईवे और आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बनते थे। सड़क पार करने, सुबह टहलने और रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलने में भी लोगों को डर महसूस होता था। अब भारी वाहनों पर रोक लगने से सुरक्षित आवागमन की उम्मीद बढ़ी है।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी राहत

शहरवासियों का कहना है कि भारी वाहनों की नो-एंट्री से सड़क हादसों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि, लोगों ने सुझाव दिया कि हाईवे पर चलने वाली बाइक और कारों की गति पर भी नियंत्रण किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।

सिकंदरा बाजार निवासी प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि उनकी दुकान हाईवे के किनारे है। रोजाना दुकान आने-जाने के दौरान भारी वाहनों की वजह से खतरा बना रहता था। उन्होंने कहा कि अब भारी वाहनों पर रोक लगने से लोगों को सुरक्षित आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया।

81 वर्षीय बुजुर्ग ने जताया आभार

सिकंदरा की जैन गली निवासी 81 वर्षीय डॉ. जैके जैन ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के कामों के साथ सुबह टहलने के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। हाईवे पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही के कारण हमेशा खतरा महसूस होता था। उन्होंने कहा कि इस समस्या को उठाना जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया।

जैन गली निवासी ऋषभ कुमार जैन ने भी नो-एंट्री लागू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लंबे समय से परेशानी थी। अभियान के बाद पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

कॉलोनी के लोगों ने भी फैसले का स्वागत किया

राधा नगर निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत खराब रहती है और हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही से परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को आबादी वाले क्षेत्रों से बाहर निकालने की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन को अब इस व्यवस्था को लगातार सुचारु बनाए रखना चाहिए।

पुष्पांजलि वाटिका निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि भारी वाहनों पर रोक से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी। इसके अलावा भारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

नालंदा टावर निवासी अशोक कुमार खत्री ने बताया कि उन्हें रोजाना सिकंदरा स्थित दुकान पर जाने के लिए हाईवे से गुजरना पड़ता है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हर समय दुर्घटना का डर बना रहता था। उन्होंने प्रशासन के फैसले को सराहनीय बताते हुए इस अभियान के लिए धन्यवाद दिया।

भारी वाहनों पर रोक को बताया शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम

सूर्या नगर निवासी अरुण राना, जो प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े हैं, ने कहा कि उन्हें रोजाना अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रही थी। उन्होंने इस फैसले को शहरवासियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीता नगर निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उनका घर हाईवे से सटी कॉलोनी में है। भारी वाहनों की वजह से रास्ते पर निकलने में परेशानी होती थी और बच्चों व महिलाओं को भी डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि नो-एंट्री लागू होने से लोगों को राहत मिली है और इस व्यवस्था का लंबे समय से इंतजार था।

पुलिस-प्रशासन से व्यवस्था बनाए रखने की मांग

आगरा के स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस-प्रशासन से इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से जारी रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल भारी वाहनों पर प्रतिबंध ही नहीं, बल्कि हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक और कारों पर नियंत्रण, नियमित ट्रैफिक निगरानी और सड़क सुरक्षा के उपाय भी जरूरी हैं।

शहरवासियों के मुताबिक, हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने से आम लोगों की सुरक्षा, शहर के आवागमन और स्थानीय जीवन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp