मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा: पर्यटकों को भाया मेट्रो का सफर, 11 महीने में दो लाख से ज्यादा ने की यात्रा यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस! सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल
Trending in Agra

ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सिस्टम की गंदगी ने रोका रास्ता, गुजरने वाले हजारों लोग परेशान; देख लें तस्वीर

आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग पर नाले की सिल्ट सड़क पर डालने से एक लेन बंद हो गई है। जाम, बदबू और धूल से छात्र, राहगीर और फैक्टरी कर्मचारी परेशान हैं।

ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सिस्टम की गंदगी ने रोका रास्ता, गुजरने वाले हजारों लोग परेशान; देख लें तस्वीर
ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सिस्टम की गंदगी ने रोका रास्ता, गुजरने वाले हजारों लोग परेशान; देख लें तस्वीर

आगरा में स्मार्ट सिटी और सड़क सुधार के दावों के बीच बोदला-बिचपुरी मार्ग पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे नाले की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को सड़क पर ही डाल दिया गया, जिससे बिचपुरी की ओर जाने वाली एक लेन जगह-जगह बाधित हो गई है। मघटई तिराहे के पास तो सिल्ट के ढेर के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो गई है। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों, विद्यार्थियों और फैक्टरी कर्मचारियों को जाम में फंसना पड़ रहा है।

सड़क पर सिल्ट के ढेर, आवागमन प्रभावित

बोदला से बिचपुरी, अछनेरा, कलवारी और रायभा समेत सैकड़ों गांवों को शहर से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। इस सड़क पर कई स्कूल, कृषि महाविद्यालय और फैक्टरियां स्थित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क किनारे नाले को पक्का कराने का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार ने नाले से निकाली गई सिल्ट को जगह-जगह सड़क की एक लेन पर डाल दिया। पहले से सड़क पर सिल्ट के ढेर मौजूद थे, लेकिन उन्हें पूरी तरह हटाया नहीं गया। अब अतिरिक्त सिल्ट डालने से बिचपुरी की ओर जाने वाला रास्ता मघटई तिराहे के पास पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्कूल और शाम के समय लगता है लंबा जाम

सड़क की एक लेन बाधित होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर सुबह स्कूल जाने के समय और शाम को फैक्टरियों से छुट्टी होने के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को घंटों तक रास्ते में इंतजार करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों और रोजाना काम पर जाने वाले कर्मचारियों का समय बर्बाद हो रहा है।

बदबू और उड़ती धूल से भी लोग परेशान

सड़क पर पड़ी नाले की सिल्ट से दुर्गंध फैल रही है। सूखने के बाद सिल्ट से उड़ने वाली धूल राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशान कर रही है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरते समय मुंह ढकना पड़ता है और कपड़ों पर धूल जम जाती है।

मघटई निवासी छात्र ललित ने बताया कि सड़क पर पहले से सिल्ट के ढेर पड़े थे, लेकिन अब और सिल्ट निकालकर डाल दी गई है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और जाम की समस्या बढ़ गई है। बदबू और धूल के बीच रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी जाम के कारण होती है।

फैक्टरी कर्मचारियों का रोजाना समय हो रहा बर्बाद

कलवारी निवासी शौकत अली, जो यहां फैक्टरी में काम करने आते हैं, ने बताया कि एक लेन बंद होने से रोजाना जाम लगता है। जाम के कारण आने-जाने में दो घंटे से अधिक समय खराब हो रहा है। सुबह काम पर पहुंचने के लिए एक घंटा पहले निकलना पड़ता है, जबकि शाम को भी करीब एक घंटा जाम में फंसना पड़ता है।

जल्द हटाई जाएगी सड़क पर फैली सिल्ट

इस मामले में अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि नाले से निकाली गई सिल्ट नाले के किनारे डाली गई थी। सिल्ट गीली होने के कारण फैलकर सड़क तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर फैली सिल्ट को जल्द हटाया जाएगा।

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp