मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
आगरा: पर्यटकों को भाया मेट्रो का सफर, 11 महीने में दो लाख से ज्यादा ने की यात्रा यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस! सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी; उत्तर और दक्षिण सीट पर भी नजर आगरा: भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स से तैयार हुआ खास मिश्रण रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुरु का ताल चंबल अटेर पुल पर सीढ़ियों का चक्रव्यूह, यूपी-एमपी के 100 गांव परेशान आगरा अर्जुन नगर हादसा: टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौत Agra Traffic Diversion Today: गुरु का ताल प्रकाश पर्व पर हाईवे डायवर्जन आगरा गुरु का ताल में 557वां प्रकाश पर्व, 2 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक चलेगी ट्रेन, जनवरी में ट्रायल
Trending in Agra

आगरा कॉलेज के 1000 छात्रों का मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन:जमीन पर अतिक्रमण का विरोध, ग्राउंड पर पार्किंग बनाने की कोशिश

आगरा कॉलेज के खेल मैदान पर मेट्रो निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया। करीब 1000 छात्र सड़क पर उतरे, मेट्रो स्टेशन के अंदर नारेबाजी कर ग्राउंड वापस देने की मांग की।

आगरा कॉलेज के 1000 छात्रों का मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन:जमीन पर अतिक्रमण का विरोध, ग्राउंड पर पार्किंग बनाने की कोशिश
आगरा कॉलेज के 1000 छात्रों का मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन:जमीन पर अतिक्रमण का विरोध, ग्राउंड पर पार्किंग बनाने की कोशिश

आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कॉलेज के खेल मैदान पर कथित अतिक्रमण के विरोध में कॉलेज प्रशासन और करीब 1000 छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से मुख्य मार्ग तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और आगरा मेट्रो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र मेट्रो स्टेशन के अंदर भी पहुंच गए और खेल मैदान वापस मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

छात्रों का कहना है कि आगरा कॉलेज का खेल मैदान संस्थान की पहचान है। यहां खेल गतिविधियों के साथ एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। आरोप है कि मेट्रो निर्माण के लिए निर्धारित जगह से आगे बढ़कर कॉलेज की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है, जिससे कॉलेज की संपत्ति और विद्यार्थियों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

कॉलेज के मैदान को लेकर छात्रों का विरोध, निकाला मार्च

आगरा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कॉलेज परिसर से विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन में छात्राओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। विद्यार्थियों ने कॉलेज की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में आवाज उठाई और निर्माण कार्य रोकने की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के चलते कॉलेज का खेल मैदान प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि यह मैदान सिर्फ खेलकूद के लिए नहीं, बल्कि कॉलेज की पहचान और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। जब तक मैदान को वापस नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

मेट्रो स्टेशन के अंदर पहुंचकर छात्रों ने की नारेबाजी

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं आगरा मेट्रो स्टेशन के अंदर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने ‘मेट्रो तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘कॉलेज प्रशासन जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पूरा मेट्रो स्टेशन छात्रों से भरा नजर आया।

छात्रों ने कहा कि कॉलेज का स्पोर्ट्स ग्राउंड वापस मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कॉलेज प्रशासन के प्रतिनिधि और अन्य लोग भी शामिल रहे। कॉलेज में करीब 10 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं, ऐसे में मैदान को लेकर विवाद का असर संस्थान की गतिविधियों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

एमजी रोड पर प्रदर्शन से यातायात प्रभावित

छात्रों के मार्च और प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सड़क पर उतरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। मौके पर पुलिस मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

कॉलेज प्रशासन ने थाने में दी शिकायत

कॉलेज प्रशासन की ओर से विवाद को लेकर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत के मुताबिक, 26 नवंबर को कॉलेज के क्रीड़ांगन में पार्किंग बनाने का प्रयास किया गया। कॉलेज प्रशासन ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री विजय सिंह राणा द्वारा स्थापित शिलान्यास पत्थर को तोड़ने की कोशिश भी की गई।

शिकायत में विरोध करने पर एक वरिष्ठ प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने घटना से संबंधित वीडियो और फोटो पुलिस को सौंपे हैं। प्रशासन का कहना है कि मेट्रो को पहले से निर्धारित स्थान पर ही निर्माण कार्य करना चाहिए और कॉलेज की जमीन पर बिना अनुमति कोई कार्य नहीं होना चाहिए।

हॉकी, क्रिकेट और दौड़ के मैदान प्रभावित होने का आरोप

कॉलेज स्टाफ के विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पहले से अधिकृत जमीन के अलावा अब खेल मैदान के बड़े हिस्से को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। मैदान में हॉकी, क्रिकेट और दौड़ जैसी गतिविधियां होती हैं। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है।

कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों ने निर्माण रोकने, कथित अतिक्रमण हटाने और क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई कराने की मांग की है।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि यह विरोध सिर्फ खेल मैदान को बचाने का नहीं, बल्कि कॉलेज की अस्मिता और विद्यार्थियों के अधिकारों का मामला है।

फिलहाल आगरा कॉलेज के खेल मैदान को लेकर मेट्रो और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। छात्र मैदान वापस मिलने की मांग पर अड़े हैं, जबकि मौके पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है

यह ख़बर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें

WhatsApp पर भेजें
शेयर करें: WhatsApp

अपनी राय दें

और देखें
WhatsApp