ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत, संगमरमरी खूबसूरती निहारती रहीं अभिनेत्री; पर्यटकों में सेल्फी लेने की मची होड़
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को आगरा के ताजमहल पहुंचीं। अभिनेत्री ने ताजमहल की संगमरमरी खूबसूरती निहारी और तस्वीरें खिंचवाईं। उनकी एक झलक पाने के लिए पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला।